'हथेली गर्म और पुलिस नरम...', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav & CM Yogi
Akhilesh Yadav & CM Yogi | Image: ANI

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि पुलिस की हालत खराब हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने बजट पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा कि लखनऊ, दिल्ली, मेयर, विधायक-सांसद और मंत्रियों समेत अन्य का बजट आखिर जा कहां रहा है? बजट सिर्फ आकार में दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।  

अखिलेश यादव ने लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने कहा,  'मुझे याद है जिस समय आगरा की जनता साफ और मीठा पानी मांग रही थी, उस समय जायका की परियोजना समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में पूरी हुई थी। इससे कुछ हिस्सों में पानी मिलना शुरू हो गया था। स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा तो ले लिया, लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर शुद्ध पानी भी नहीं दे पा रहे हैं। पीने का पानी भी नहीं दे पा रहे हैं।'

यूपी में कूड़े के ढेर लगे- सपा प्रमुख

उन्होंने आगे कहा , 'इंदौर भी स्मार्ट सिटी है, जिसे न जाने कितनी बार पुरस्कार मिला था। उसे स्वच्छ शहर के लिए पुरस्कार मिला। वहां कूड़ी नहीं है। लेकिन यहां कूड़ों के ढेर लगे हैं। यूपी में मेयर, विधायक से लेकर सरकार तक,सब बीजेपी की है। दिल्ली की सरकार भी बीजेपी की है। पर्यावरण मंत्री भी बीजेपी के हैं। लेकिन यमुना से लेकर पीने के पानी तक की हालत किसी से छिपी नहीं है। बीजेपी से क्या उम्मीद की जा सकती है।'

Advertisement

'हथेली गर्म और पुलिस नरम…'

अखिलेश ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री इतने पढ़े-लिखे हैं, कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। पुलिस की स्थिति तो ये हो गई है कि हथेली गर्म और पुलिस नरम। ये आपसे बेहतर कौन समझेगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'डायल 100 जो समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बनाया गया था उस व्यवस्था को खराब कर दिया गया है। डायल 100 में क्या बेहतर हुआ है? हथेली गर्म, पुलिस नरम।'

'फूट डालो, राज करो के सिद्धांत पर काम कर रही बीजेपी'

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर फूट डालो राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने BJP को हराकर PDA से हाथ मिला लिया। अंग्रेजों के फूट डालो और राज करो के फॉर्मूले का सबसे बड़ा समर्थक माना जाता था। यह भारतीय जनता पार्टी उसी फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम कर रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग समाजवादी विचारधारा, समाजवाद और सेक्युलरिज्म के रास्ते पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को हरा रहे हैं।'

Advertisement

बजट पर भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश के बजट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट सिर्फ आकार में है, जमीन पर कुछ दिखाई नहीं देता है। वो कहते हैं कि प्रदेश के जूता कारोबारी राहत के लिए अपने जूते घिस चुके हैं, लेकिन बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला। न युमना साफ हुई, न सड़कें सुधरी और न आगरा की जनता जाम में फंसी हुई है। 

यह भी पढ़ें: मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के सामने आधी रात नेवल डॉकयार्ड में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार; मचा हड़कंप
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड