मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के सामने आधी रात नेवल डॉकयार्ड में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार; मचा हड़कंप
Mumbai News: मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में आग लग गई। इसके बाद नौसेना की दमकल टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
- भारत
- 2 min read

Mumbai News: मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लग गई। आग की तेज लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित 'सर्वे यार्ड' इमारत में देर रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर आग लगी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जहां आग लगी है वह कोलोबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
कोई हताहत नहीं- नौसेना
हालांकि राहत की बात ये रही कि अबतक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आसमान में छाया काले धुएं का गबार
वहीं आसपास के लोगों ने आग के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। यही नहीं, काले धुएं की मोटी परत हवा में उठती नजर आ रही है।
Advertisement
बस स्टैंड पर दिखा आग का तांडव
इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भी गुरुवार देर रात शामली बस स्टैंड पर आग का तांडव देखने को मिला। यहां बस स्टैंड पर खड़ी 4 बसों में आग लग गई। यह घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
तीन और बसों में फैली आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बस में धुआं उठना शुरू हुआ और फिर आग तेजी से फैलती चली गई। इसने पास खड़ी बाकी तीन बसों को भी अपनी जद में ले लिया। इस दौरान बस में कोई भी यात्री या चालक मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।