Gujarat: गांधीनगर में 12वीं के छात्र ने बेकाबू थार से कई वाहनों को मारी टक्कर, दिल दहलाने वाला खौफनाक मंजर आया सामने, VIDEO

गुजरात के गांधीनगर में एक बेकाबू थार का कहर देखने को मिला है। कलोल इलाके में मूवीप्लेक्स सिनेमा के पास तेज रफ्तार थार ने कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गुजरात के गांधीनगर में एक बेकाबू थार का कहर देखने को मिला है। कलोल इलाके में मूवीप्लेक्स सिनेमा के पास तेज रफ्तार थार ने कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हैरान करने वाली बात ये है कि थार को 12वीं का छात्र चला रहा था। गाड़ी में कॉलेज के और छात्र भी सवार थे। छात्र का अचानक से बैलेंस बिगड़ा और सामने से आ रहे कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

तेज रफ्तार थार का कहर गांधीनगर जिले के कलोल इलाके में देखने को मिला। थार को चला रहे 12वीं के छात्र ने सिर्फ कई वाहनों में टक्कर मारी। सड़क पर चल रहे कुछ लोगों को भी रौंद दिया। गाड़ी की चपेट में आए लोग घायल हैं तो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे का CCTV सामने आए है जो बेहद खौफनाक है। वीडियो में थार की रफ्तार को साफ देखा जा सकता है।

दिखावा करने के चक्कर में हादसा

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हादसे के समय थार कार कॉलेज का छात्र चला रहा था, जिसके पास केवल लर्निंग लाइसेंस था। पुलिस के अनुसार, कॉलेज के छात्रों ने दिखावा करने के चक्कर में अहमदाबाद से किराए पर थार कार ली थी। वे लापरवाही और अत्यधिक रफ्तार के साथ कार दौड़ा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: मुरैना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में सास-बहू और नातिन की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड