Lucknow Fire: अग्निकांड के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंचे CM योगी, घटनास्थल का लिया जायजा, साथ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अग्निकांड के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर सीएम योगी घटनास्थल का जायजा लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lucknow fire coaching fire cm yogi
लखनऊ अग्निकांड: सारे कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल पहुंचे CM योगी | Image: Social Media

Lucknow Fire: सोमवार, 22 जून को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक अग्निकांड में बचाव दल द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया, जिसके बाद इमारत से शव निकाले गए और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पहुंचे। वहीं, सीएम योगी ने साथ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

लखनऊ अग्निकांड स्थल पहुंचे CM योगी

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के कई अधिकारी और पुलिस टीम भी मौजूद थी। इस बीच साथ में मौजूद अधिकारियों ने सीएम योगी को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मृत लोगों के परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 'इस घटना में 14 बच्चों की मौत (आंकड़ा बढ़ गया)  हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

Advertisement

घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है। 

घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।"

Advertisement

KGMU MS प्रेम राज सिंह ने क्या बताया?

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना | KGMU MS प्रेम राज सिंह ने बताया, "हमारे पास करीब 22-23 लोग आए थे जिसमें से 15 मृत लाए गए थे। 8 घायल थे जिसमें से 6 की हालत स्थिर है 2 लोगों को ज्यादा चोट आई है। 15 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।'

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा फैसला, महिला क्रिकेटर्स के लिए जारी की 'प्रेगनेंसी पॉलिसी', जानिए क्या है पूरा प्लान

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड