LPG Gas Shortage: देशभर में गैस की किल्लत के बीच हापुड़ में एक ही घर से मिले 32 सिलेंडर, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 18 भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं। DM ने हर तहसील में टीमें बनाई हैं, जो गश्त कर रही हैं, ताकी सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hapur Gas Cylinder Raid
हापुड़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा | Image: ANI/ AI

LPG shortage in UP: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। देर रात हापुड़ के एक घर पर छापा मारा गया जहां से 32 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 18 भरे हुए थे। जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने बताया कि डीएम के निर्देश पर हर तहसील में स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'कल रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति के निजी घर से 18 भरे और 14 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सिलेंडर जब्त कर लिए। साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है।

हापुड़ में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं- आपूर्ति अधिकारी

आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने कहा कि हापुड़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी गैस एजेंसियों से आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित तरीके से आपूर्ति का लाभ उठाएं।

" width="560" height="315" style="border:0;" allowfullscreen referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin">

LPG की कमी से लाखों परिवार और कारोबारी परेशान

वहीं, कुछ स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण में देरी की शिकायत की है, लेकिन अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सिस्टम सुचारू है। सीमा बलियान ने कहा कि, ‘हम लगातार निगरानी कर रहे हैं और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।’

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध ने दुनियाभर के वैश्विक तेल बाजार को हिलाकर रख दिया है। इस जंग ने तेल की कीमतों में भारी उछाल ला दिया और भारत में LPG संकट की वजह भी यहीं से जुड़ी हुई है। गैस आयात ठप हो गया है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक दोनों क्षेत्र प्रभावित हैं। LPG की कमी से लाखों परिवार और कारोबारी परेशान हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक गैस की किल्लत, 5 पॉइंट में समझें

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड