BREAKING: लखीमपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टाटा मैजिक को सामने से टक्कर; 10 लोगों की मौके पर मौत; कटर से काटकर निकालनी पड़ी लाशें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lakhimpur khiri road accident
लखीमपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टाटा मैजिक को सामने से टक्कर; 10 लोगों की मौके पर मौत; कटर से काटकर निकालनी पड़ी लाशें . | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया।

टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था और अचानक बेकाबू होकर सामने आई मैजिक से टकरा गया। बचाव कार्य में शामिल लोगों ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर

Advertisement

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 10 लोग यहां लाए गए थे। इनमें से 9 की मौत हो चुकी थी। कई लोगों की बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का हेक्सा ब्लेड...पति ने की रूह कंपा देने वाली हत्या; पेट में भ्रूण की भी मौत
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड