Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का हेक्सा ब्लेड...पति ने की रूह कंपा देने वाली हत्या; पेट में भ्रूण की भी मौत

छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर होश उड़ जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई इस कदर हैवान कैसे हो सकता है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhattisgarh horror husband murders 3 months pregnant wife by inserting hacksaw blade private part
Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का हेक्सा ब्लेड...पति ने की रूह कंपा देने वाली हत्या; पेट में भ्रुण की भी मौत | Image: Pixabay

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर होश उड़ जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई इस कदर हैवान कैसे हो सकता है? यहां एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसके निजी अंग में 10 इंच लंबा लोहे का धारदार औजार हेक्सॉ ब्लेड डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या की जानकारी पुलिस को चार साल की मासूम बेटी ने दी थी। उसने ये हैवानियत मासूम बच्ची के सामने ही की थी। आरोपी की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप ने पत्नी हीराबाई को बेरहमी से पीटा, इसके बाद उसके निजी अंग में लोहे का धारदार औजार हेक्सॉ ब्लेड डाल दिया। आरोपी अपना सच छिपाने के लिए युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को झूठी कहानी सुना दी।

डॉक्टरों को सुनाई एक्‍सीडेंट की कहानी

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब हीराबाई बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उसने डॉक्टरों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हुई है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया।

Advertisement

परिजनों के पहुंचने के बाद अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की भयावह सच्चाई सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट पार्ट से निकला 10 इंच का हेक्‍सॉ ब्‍लेड

Advertisement

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के पोस्टमॉर्टम सर्जन डॉ संतु बाग ने बताया कि महिला तीन महीने की गर्भवती थी और उसके शरीर पर लगभग 17 गंभीर बाहरी चोटें थीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की लगभग 10 इंच लंबी हेक्‍सॉ ब्‍लेड निकाली गई, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हुई।

5 साल पहले हुई थी शादी, अक्सर नशे में करता था मारपीट

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अगरिया और हीराबाई की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हमला करता था। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Metro: मेट्रो की लिफ्ट में थी दो लड़कियां, बुजुर्ग ने उनके सामने ही कर दिया पेशाब, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने लिया एक्शन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड