अपडेटेड 6 April 2025 at 15:12 IST
UP: नवरात्र पर माता के मंदिर में प्रसाद खा रहे थे लोग, अचानक काल बनकर आई हवा, लील गई 2 जिंदगियां
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना कस्बे में देर रात को प्राचीन देवी स्थान सातो बहिनिया मंदिर में बड़ा हादसा हो गया।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना कस्बे में देर रात को प्राचीन देवी स्थान सातो बहिनिया मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक हवा का झोंका काल बनकर आया। मंदिर परिसर में लगे विशाल नीम का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना पाकर डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी संतोष कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी लिया। पडरौना नगर के लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे स्थित कोठा दरबार सातों बहिनिया मंदिर में माता रानी की आरती के बाद सभी लोग मंदिर परिसर में नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। प्रसाद खाने के बाद लोग मंदिर परिसर में स्थित नीम के पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक पेड़ से चरचराहट की आवाज आई। दो लोग भागकर बच गए, लेकिन पांच लोग पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में 50 वर्षीय पूर्व सभासद कृष्ण सिंह पटेल की मौत हो गई। वे टेंट का काम करके परिवार चलाते थे। दूसरे मृतक 33 वर्षीय छोटेलाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घायलों में 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी विश्वनाथ खरवार और 44 वर्षीय ड्राइवर कन्हैया प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति अब स्थिर है। मंदिर के पुजारी को भी हाथ में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहा घायलों का इलाज जारी है।
अस्पताल पहुचे डीएम-एसपी
Advertisement
हादसा के बाद जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज व एसपी संतोष मिश्रा के साथ सदर एसडीएम उमराव के साथ मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले मे जांच का आदेश दिये।उसके बाद अस्पताल पहुचे और घायलो का हाल जानने के साथ चिकित्सको अच्छा उपचार का निर्देश दिया।
Advertisement
(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 15:12 IST