'निकिता की विदाई पर सास-ससुर से लिपटकर रोया था मानव, मेरा भाई बहुत केयरिंग था', मानव शर्मा की बहन ने बताई अंदर की बात

मानव की बहन आकांशा ने बताया कि "सुसाइड के बाद निकिता यहां आई थी, लेकिन 2 दिन बाद जब सुसाइड का वीडियो सामने आ गया तो हमने उसे हाथ जोड़कर भेज दिया।"

Follow : Google News Icon  
Manav Sharma Suicide Case
मानव शर्मा की बहन ने बताई अंदर की बात | Image: Republic

Agra TCS Manager Suicide : TCS मैनेजर मानव शर्मा (Manav Sharma ) सुसाइड केस अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुसाइड से पहले मानव ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी के परिवार वाले मानव को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आत्महत्या से पहले रोते बिलखते 6 मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में मानव शर्मा ने अपनी आपबीती सुनाई थी।

मानव की शादी शादी निकिता से महज एक साल पहते हुई थी। मौत से पहले गले में फांसी के फंदा लिए, आंखो में आंसू और रुधे गले से मानव ने वीडियो बनाकर पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। उधर निकिता भी मानव पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगा रही हैं। अतुल सुभाष केस के बाद मानव शर्मा सुसाइड केस ने प्रताड़ना और कानूनी पचड़ों की कहानी की कलई खोलकर रख दी। मानव की पत्नि निकिता को अंदेशा हो गया था कि उसका पति आत्महत्या करने वाला है। निकिता ने मानव की बहन आकांशा शर्मा को भी इसकी जानकारी दी थी।

'मैंने मानव को फोन किया था...'

रिपब्लिक भारत से अपना दुख साझा करते हुए मानव की बहन आकांशा शर्मा ने बताया कि घटना के दिन उन्हें निकिता का फोन आया था। वो कह रही थी कि मानव सुसाइड करने की बात कह रहा है, उसने वीडियो में देखा है। आकांशा ने कहा- "मैंने मानव को फोन किया, उससे चैट हुई। उसने कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं करेगा। लेकिन सुबह पता चला कि मानव ने सुसाइड कर लिया है, दो दिन बाद हमें मानव के मोबाइल से सुसाइड का वीडियो मिला। कई ऐसे चैट मिले जिसमें निकिता के कैरेक्टर का जिक्र था। प्रिया नाम की एक महिला का भी मैसेज मिला। उसने निकिता और उसकी बहनों के कैरेक्टर के बारे में भी लिखा था। जिसके बाद हमने पुलिस को शिकायत दी।"

पास्ट भूलकर आगे बढ़ने का फैसला

आकांशा शर्मा ने बताया कि "शादी से पहले निकिता का अफेयर था और मानव को निकिता के पास्ट के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद दोनों में झगड़े शुरू हुए। हमारे पेरेंट्स उन्हें समझाने गए, दोनों ने पास्ट भूलकर आगे बढ़ने का फैसला किया। लेकिन मानव को निकिता के और भी कई रिलेशन का पता चल चुका था। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि तलाक लेंगे और फिर दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए। निकिता ने बताया कि उसके पापा की तबियत खराब हो गई है, तो मानव खुद उसे घर तक छोड़ने गया। वहां पर उसके घरवालों ने क्या कहा कि वापस आकर फिर वो परेशान हो गया और रात को सुसाइड कर लिया।"

Advertisement

'निकिता की विदाई पर रोया था मानव'

निकिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति मानव शर्मा शराब पीकर मारपीट करता था। इसपर आकांशा ने कहा कि मानव शराब नहीं पीता था। मारपीट के आरोप पर आकांशा का कहना है कि मानव बहुत केयरिंग था, अपनी शादी में निकिता की विदाई के समय वो अपने सास ससुर से लिपट कर रोया था।

आकांशा ने बताया कि “मानव के सुसाइड करने के बाद निकिता यहां आई थी, लेकिन 2 दिन बाद जब सुसाइड का वीडियो सामने आ गया तो हमने उसे हाथ जोड़कर भेज दिया। मेरी मां काफी गुस्से में और आक्रामक थी। हम सख्त कार्रवाई चाहते हैं। मेरे भी दो बच्चे है, क्या सोचे कि इनकी शादी करें या न करे। अगर ऐसी लड़कियां होंगी तो लड़कों की शादी कैसे होगी?”

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमित शाह के साथ बैठक के बाद एक्शन में मंत्री आशीष सूद, अधिकारियों को दिए कई निर्देश; कहा- कानून-व्यवस्था में जल्द होगा सुधार

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड