कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, 11 मौतों के गुनाहगार नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; शहर छोड़कर भागने के फिराक में था आरोपी

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kaushambi firecracker factory Blast accused Naushad encounter
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार | Image: Republic

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन। मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में नौशाद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर CO शिवांक सिंह ने बताया, "एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। सुबह 4 बजे के करीब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना का मुख्य आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की।"

आरोपी नौशाद के पैर में लगी गोली

"आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर पर गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम नौशाद बताया है। घायल का इलाज जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।"

शहर छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी

चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील गांव के पास मंगलवार तड़के पुलिस और आरोपी नौशाद के बीच मुठभेड़ हुई। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस नौशाद की तलाश कर रही थी, तभी उसके चरवा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम ने तेरह मील गांव के पास घेराबंदी की। हाइवे पर पुलिस को देखते हुए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

 पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब कर 11 की मौत

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि वह शहर छोड़कर भागने के प्रयास में था। पहले उसे रोकने की कोशिश की गई। , लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने का बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि सोमवार को कौशांबी में हुए पटाखा फैक्ट्री में मौतों की संख्या 11 हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  वहीं, CM योगी ने मुआवजे का ऐलान किया है।
 

यह भी पढ़ें: Kaushambi Blast: 8 बच्चों समेत 11 की मौत, 6 पर FIR, मुआवजे का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड