UP की सड़कें हेमा मालिनी-ऐश्वर्या जैसी नहीं बल्कि डिप्टी CM के गालों जैसी खुरदरी...अलीगढ़ में करणी सेना प्रमुख के विवादित बोल, किया एक बड़ा ऐलान

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने अलीगढ़ प्रवास के दौरान जिले की बदहाल स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर बेहद तीखा और विवादित तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने अलीगढ़ प्रवास के दौरान जिले की बदहाल स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर बेहद तीखा और विवादित तंज कसा है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष करते हुए अम्मू ने कहा- यूपी की सड़कें हेमा मालिनी या ऐश्वर्या राय के गालों जैसी नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम के गालों जैसी खुरदरी हो चुकी हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि सोहना से अलीगढ़ का जो सफर पहले 2 घंटे में कटता था, गड्ढों के कारण अब उसमें 4 घंटे लग रहे हैं। इसके अलावा सूरज पाल अम्मू ने यूपी की राजनीति में सीधे दखल का ऐलान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अकेले उतरने की घोषणा कर दी है।

सड़कों का जिक्र कर यूपी सरकार पर साधा निशाना

सूरज पाल अम्मू ने विकास कार्यों की पोल खोलते हुए अपने सफर का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि पहले वे हरियाणा के सोहना से महज 2 घंटे में अलीगढ़ पहुंच जाते थे, लेकिन आज उसी दूरी को तय करने में 4 घंटे से अधिक का समय लग रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अमले को घेरते हुए सवाल किया कि आखिर जनता के समय और पैसे की इस बर्बादी का जवाब कौन देगा?

Advertisement

उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि अलीगढ़ में जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हुआ है और इसके लिए यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह जिम्मेदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए करणी सेना प्रमुख ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के समय में जो सड़कें बनाई गई थीं, वे आज भी सही सलामत हैं, जबकि वर्तमान की नई सड़कें बनते ही उखड़ रही हैं।

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर सूरज पाल ने क्या कहा?

Advertisement

करणी सेना प्रमुख ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के दौरान सामने आए करोड़ों रुपए के चंदे की हेराफेरी के आरोपों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। अम्मू ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीयत पर कोई शक नहीं है, लेकिन उनके आस-पास जो लोग बैठे हैं, वे पूरी तरह भ्रष्ट हैं।

उपेंद्र मिश्रा द्वारा चंपत राय को दी गई क्लीन चिट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे देश के करोड़ों सनातनियों और श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। अधिकारियों और भ्रष्ट नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब गाड़ी के टायर घिस चुके हैं और उनसे धागे निकल रहे हैं, वक्त आ गया है कि इन टायरों को बदल दिया जाए।

इसे भी पढ़ें- दिव्‍यांग होना अपराध? व्हीलचेयर पर महिला को देख Uber ड्राइवर ने कैब से उतारा, नोएडा का VIDEO देख खौल उठेगा खून

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड