UP: नशा तस्‍करों के खिलाफ कानपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ 'स्‍ट्राइक', 150 जवानों ने 75 ठिकनों पर डाला छापा, मचा हड़कंप

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई में 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने 70 से 75 घरों की तलाशी ली। अभियान में 35 महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था ताकि महिलाओं से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में एक साथ पहुंचीं और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस जांच में जिन नामों की चर्चा सामने आ रही है, उनमें संजय सिंह और मान सिंह को कथित रूप से नशा कारोबार का प्रमुख संचालक बताया जा रहा है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे की सप्लाई केवल कानपुर शहर तक सीमित नहीं थी, बल्कि आसपास के कई जिलों तक भी इसका नेटवर्क फैला होने की आशंका है। हालांकि इन पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ठिकानों से जुटाए जा रहे अहम सुराग

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई स्थानों से महत्वपूर्ण जानकारियां और संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। जांच एजेंसियां अब इन सुरागों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ जारी है।

Advertisement

इलाके में मचा हड़कंप

सुबह-सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी और लगातार चल रही तलाशी कार्रवाई के चलते पूरे किदवई नगर क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अभियान को लेकर चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई है।

Advertisement

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज में अपराध को नियंत्रित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने आवश्यक हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच, फिर अचानक रखा हाथ...'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली बैंककर्मी से बैड टच, VIDEO डाल उस मुस्‍लिम शख्‍स की खोल दी पोल
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड