उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच, फिर अचानक रखा हाथ...'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली बैंककर्मी से बैड टच, VIDEO डाल उस मुस्‍लिम शख्‍स की खोल दी पोल

आस्था सिंह के अनुसार, वह अपनी बैंक ब्रांच से निकलकर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी थीं। आस्था ने बताया, "मेरे बगल में एक आंटी और सामने एक मुस्लिम व्यक्ति बैठा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर में HDFC बैंक की पूर्व कर्मचारी आस्था सिंह तो याद होंगी आपको?  अरे वहीं जिन्‍होंने बैंक के अंदर बहस के दौरान धमकाते हुए कहा था 'मैं ठाकुर हूं'। उनका वीडियो भी खूब सुर्खियों में आया था। अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं। आस्था सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने साथ हुई ई-रिक्शा में छेड़छाड़ की घटना को साझा किया है।

आस्था सिंह के अनुसार, वह अपनी बैंक ब्रांच से निकलकर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी थीं। आस्था ने बताया, "मेरे बगल में एक आंटी और सामने एक मुस्लिम व्यक्ति बैठा था। अचानक मुझे महसूस हुआ कि उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच में था। मात्र 10 सेकंड के भीतर उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ के आगे तक पहुंच गया।"

आस्‍था ने खींचकर मारा थप्पड़

वीडियो में आस्‍था ने आगे बताया कि मैंने उसे धक्का देते हुए एक झापड़ मारा। मैंने हाथ पर मुक्का मारा। मैं जहां पर थी वो मुस्लिम क्राउडेड प्लेस था। यहां पूरी मुस्लिम कम्युनिटी है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाई। जितना मैं कर सकती थी उतना किया। उसने गलती मानने की बजाय मुझसे कहा कि तुम्हें बैठने की तमीज नहीं है। मैंने इसकी 2-3 सेकेंड की वीडियो बना ली है।

Advertisement

ये वही इंसान हैं जो अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं, जिससे कोई उनकी शक्ल भी न देख सके। दूसरे घर की इज्जत के साथ ये खिलवाड़ करते हैं। ये सेक्युलर का तमाचा है हमारे मुंह पर जो हम भाई-भाई करके घूमते हैं। अभी भी समय है जाग जाओ अपनी पहचान बनाओ और इनको इनकी औकात दिखाओ।

कानपुर पुलिस ने क्या कहा?

Advertisement

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कानपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने तुरंत पीड़ित महिला से संपर्क स्थापित कर उनकी लिखित तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। एडिशनल सीपी संकल्प शर्मा ने कहा, "जो कोई भी बेटियों के खिलाफ ऐसे घिनौने काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस आरोपी की पहचान के लिए रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें- रात में साहिल का आना, नशा करना और मुस्‍कान के साथ...सौरभ को पता था पत्‍नी का 'पाखंड', जता दी थी हत्या की आशंका; नीला ड्रम हत्याकांड में नया अपडेट
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड