रात में साहिल का आना, नशा करना और मुस्‍कान के साथ...सौरभ को पता था पत्‍नी का 'पाखंड', जता दी थी हत्या की आशंका; नीला ड्रम हत्याकांड में नया अपडेट

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में अंतिम बहस के तीसरे चरण की सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विस्तार से रखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
meerut saurabh murder case wife muskan rastogi
रात में साहिल का आना, नशा करना और मुस्‍कान के साथ...सौरभ को पता था पत्‍नी का 'पाखंड', जता दी थी हत्या की आशंका; नीले ड्रम हत्याकांड में नया अपडेट | Image: Republic

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में अंतिम बहस के तीसरे चरण की सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विस्तार से रखा। जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में फाइनल बहस की।

उन्होंने इस दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयानों की जानकारी देते हुए वारदातों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। बयान में सौरभ की मां रेणू ने बताया था कि उनके बेटे ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उसकी पत्नी मुस्कान का साहिल शुक्ला से संबंध है। ये लोग उसे मार सकते हैं। इसके अलावा गवाह दोस्त सौरभ कुमार ने बताया था कि जिस रात को उसके दोस्त सौरभ की हत्या हुई। उस रात को साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते देखा था। बाद में उसे सौरभ की हत्या की जानकारी हुई। अब इस केस में शुक्रवार को चौथे चरण की फाइनल बहस होगी।

जेल में काउंसलिंग के बाद बदला दोनों का व्यवहार

हाल ही में दोनों आरोपियों की जेल में काउंसलिंग कराई गई। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा के मुताबिक, इसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया है। बताया जा रहा है कि मुस्कान इन दिनों पूजा-पाठ में ज्यादा समय बिता रही है। कोर्ट पेशी की जानकारी मिलने के बाद उसने धार्मिक गतिविधियां बढ़ा दी थीं और उपवास भी रखा।

Advertisement

साहिल बोला- बेगुनाही साबित करने को कोर्ट में गवाह पेश करूंगा

एक महीना पहले कोर्ट में जब जज ने साहिल से पूछा था कि अपनी सफाई में कुछ और कहना चाहते हो? इस पर साहिल ने तेज शब्दों में कहा- मैं बेगुनाह हूं, मुझे फंसाया जा रहा है। मैं अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता हूं। बेगुनाही साबित करने के लिए मैं अपना गवाह पेश करना चाहता हूं। साहिल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि सौरभ की हत्या वाली रात वो मेरठ में नहीं, दिल्ली में था।

Advertisement

विस्‍तार से जानिए हत्याकांड

  • 25 फरवरी, 2025 को मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आया था।
  • सौरभ के वापस आने के बाद साहिल परेशान रहने लगा। तय हुआ कि 4 मार्च को सौरभ को रास्ते से हटाना है।
  • मुस्कान ने पहले बेटी को बेडरूम के बगल वाले कमरे में सुला दिया। उस रात डिनर में नशे की दवा मिला दी। सौरभ खाने के बाद जल्दी सो गया।
  • इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया। साहिल के आने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया।
  • सौरभ की मौत होने के बाद दोनों उसकी लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गए। मुस्कान और साहिल ने मिलकर लाश के 4 टुकड़े किए।
  • उन्हें छिपाने के लिए बाजार से पानी भरने वाला एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम लाए। लाश के टुकड़े इसी ड्रम में भर दिए गए थे।

लाश के साथ रातभर मुस्कान-साहिल लॉबी में रहे

  • मुस्कान-साहिल को पता था कि सड़ने के बाद लाश से बदबू आएगी। इसलिए लाश के ऊपर पानी डाला और सीमेंट भर दी। इसके बाद दोनों साथ में रातभर उसी लॉबी में रहे।
  • 5 मार्च, 2025 की सुबह मुस्कान ने पीहू को उठाया। पीहू को अपनी मां कविता के घर ले जाकर छोड़ दिया। फिर वापस आई और साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने चली गई।
  • मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल लेकर गई थी। वहीं से सौरभ का वॉट्सऐप चलाती रही।
  • साहिल ने पुलिस को बताया कि शिमला के एक मंदिर में हम दोनों ने शादी की। मगर होटल, खाने-पीने और घूमने में हमारे पैसे खत्म हो रहे थे।
  • सौरभ के बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए थे। मुस्कान उन रुपयों को निकाल नहीं पा रही थी।
  • मां कविता के कहने पर 17 मार्च को मुस्कान साहिल के साथ मेरठ वापस लौट आई। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया।

गवाहों के बयानों पर टिका अभियोजन का पक्ष

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्य इस मामले की कड़ियों को जोड़ते हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत के समक्ष आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला पेश किया गया।

शुक्रवार को होगी चौथे चरण की अंतिम बहस

मामले की सुनवाई अब अंतिम बहस के चौथे चरण में प्रवेश करेगी। अदालत में शुक्रवार को अगली सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर आगे चर्चा होगी। इसके बाद मामले में निर्णय की प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- CMO ने दिया था फ्री इलाज का आदेश, डॉक्‍टर ने 8 हजार लेकर जोड़ी हड्डी, दोबारा पैसे नहीं मिले तो मरोड़कर तोड़ दिया; UP की रेशमा मांग रही न्याय

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड