Kanpur: रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान पत्थर चलने की अफवाह पर पुलिस का एक्शन, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज; CCTV से खुला राज

कानपुर पुलिस ने पत्थरबाजी की अफवाह फैलाने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज कर ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kanpur: कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा में पत्थर चलने की अफवाह के बाद हुई तोड़फोड़ के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें कुछ लोग मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में दुकानों में तोड़फोड़ करते और नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की अफवाह के कानपुर पुलिस ने पत्थरबाजी की अफवाह फैलाने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज कर ली है।

दरअसल, नई सड़क पर रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की अफवाहों के बाद कानपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, जांच में पत्थरबाजी के दावों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की बात कही।

पुलिस ने दर्ज की FIR

वहीं कानपुर पुलिस ने शोभायात्रा के आयोजकों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चंदेश्वर हाता के पास छत से पत्थरबाजी की गई थी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए FIR दर्ज कर ली है।

दोबारा स्पीकर लगाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी- हरीश चंदर

Advertisement

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानपुर, हरीश चंदर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को फॉलो  करते हुए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से उतारे गए हैं और कई लोगों को नोटिस दे दिया गया है अगर दोबारा स्पीकर लगाते हैं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुछ जगहों पर ध्वनि का मानकों के उल्लंघन की जानकारी सामने आई है। पूरी जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: गोकुलपुरी में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, शाहरुख ने दोस्तों के साथ...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड