BREAKING: गोकुलपुरी में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, शाहरुख ने दोस्तों के साथ वारदात को दिया अंजाम,आरोपी की बहन से थी दोस्ती

Gokulpuri Murder: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। मारे गए युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Gokulpuri Murder: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। मारे गए युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। तीन मुस्लिम लड़कों पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक हिमांशु की आरोपी की बहन से दोस्ती थी। इस बात को लेकर लड़की पक्ष नाराज था। आरोप है कि आरोपी शाहरुख ने अपने भाई साहिल के साथ मिल कर हिमांशु की हत्या कर दी।

मृतक हिमांशु की उम्र 19 साल है। मृतक जब नाबालिग था तब उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों मे सड़क को जाम कर दिया।  घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बहन के साथ हिमांशु की दोस्ती से नाराज था शाहरुख

मृतक हिमांशु और आरोपी के बहन में सिर्फ दोस्ती थी, जिसे लड़की के परिवारवाले पसंद नहीं करते थे। लड़की की उम्र 16 साल है और हिमांशु 19 साल था। बहन के साथ शाहरूख और साहिल को हिमांशु की दोस्ती इतनी नागवार गुजरी कि दोनों ने मिलकर हिंमाशु की हत्या की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु पर भी गोकुलपुरी थाने में हत्या की कोशिश का मुकद्दमा दर्ज था।

Advertisement

आरोपी शाहरुख और साहिल गिरफ्तार

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहरुख और साहिल को पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया है। मृतक हिमांशु ने आरोपी शाहरुख की बहन से दोस्ती की थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: रामजीलाल के खिलाफ 36 संगठनों का फूटा गुस्सा, निकाली महासंग्राम यात्रा
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड