बंद रेलवे फाटक पर अचानक दौड़ कर पार करने लगे दो युवक, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आई और... मौत का LIVE VIDEO देखकर कांप जाएगा रूह

पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग पर जरा सी लापरवाही के चलते दो लोगों की जान चली गई। ट्रैक पार करने की कोशिश में दो युवक अवध एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। दोनों मौके पर मौत गई। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जरा सी लापरवाही के चलते दो लोगों की जान चली गई। बंद गेट के बावजूद ट्रैक पार करने की कोशिश में दो युवक अवध एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पूरा हादसा क्रासिंग पर लगे कैमरे में कैद हो गया। अब मौत का LIVE VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुतबिक,  घटना गुरुवार रात करीब 8.06 बजे की है। उस समय अवध एक्सप्रेस पनकी पड़ाव क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान दो युवक बंद गेट पार कर ट्रैक पर पहुंच गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। गेटमैन ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद पनकी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची।

मरने वाले युवकों की हुई पहचान

एक युवक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन से हो गई है। वह मैनपुरी के थाना किशनी के समान कटरा निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू था। दूसरे युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।संजीव के पिता टीकम सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजमिस्त्री था। परिवार में पत्नी संगीता और दो बच्चे लक्ष्मी व अवनीश हैं। संजीव चार दिन पहले करवाचौथ मनाने मैनपुरी से पनकी के पतरसा में अपनी ससुराल गया था। उसकी पत्नी संगीता मायके में थी।

करवा चौथ पर ससुराल आया था शख्स

गुरुवार रात पूजा के बाद संजीव घर लौटने निकला। उस समय क्रासिंग बंद थी। वह और दूसरा युवक ट्रैक पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि संजीव करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया।एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि देर रात रेलवे क्रासिंग पर हादसे की सूचना मिली थी। एक युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त जारी है। पत्नी संगीता ने बताया कि उन्होंने पति को रात में घर जाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि सुबह चले जाना, लेकिन संजीव ने बात नहीं मानी। पति की मौत की खबर मिलते ही संगीता पूरी तरह बदहवास हो गईं।

Advertisement

रेलवे क्रासिंग बंद होने के बावजूद फाटक पार करना या गेट के नीचे से गाड़ी निकालना भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके लिए एक हजार रुपये तक जुर्माना या छह महीने तक की जेल, या दोनों का प्रावधान है। बावजूद लोग ऐसी लापरवारी बरते हैं।
 

यह भी पढ़ें:  VIDEO: जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश का पहला वीडियो आया सामने

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड