Kanpur Lamborghini Accident: पुलिस नहीं घुसी लेकिन कारोबारी के घर वकील ने ली एंट्री, लेम्बोर्गिनी हादसे पर अखिलेश बोले- दुखद, सरकार पक्षपात...

शिवम मिश्रा के घर के बाहर पुलिस घंटों खड़ी रहीं, दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं आया। मगर पुलिस के जाने के बाद एक वकील को घर के अंदर बुलाया गया है। इधर हादसे पर सपा के मुखिया की प्रतिक्रिया आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanpur Lamborghin Accident
Kanpur Lamborghin Accident | Image: ANI/X

Lamborghini Accident News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रईसजादे ने अपनी करोड़ों की लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) कार से 6 लोगों को कुचल दिया। ये रईसजादा शहर के प्रसिद्ध तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने शिवम की गाड़ी को घेर लिया और उसे बाहर निकालने को कोशिश करने लगीं, मगर शिवम के बाउंसरों ने लोगों के साथ धक्का-मुक्की की और उसे बचा ले गए। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है।

हादसे में शामिल कार को ग्वालटोली पुलिस स्टेशन ने जब्त कर लिया है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शुरुआत में लोगों की शिकायत के बावजूद अज्ञात नाम के खिलाफ FIR दर्ज की गई, बाद में जब मामला बढ़ गया को पुलिस ने कथित तौर पर कार चला रहे शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ लिया है। पुलिस शिवम को गिरफ्तार करने उसके घर भी पहुंची मगर घर का दरवाजा नहीं खोला गया।

केके मिश्रा के घर पहुंचे वकील

शिवम मिश्रा के घर के बाहर पुलिस घंटों खड़ी रहीं, दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस को जानकारी दी गई कि शिवम मिश्रा अस्पताल में है, मगर वो घर पर ही मौजदू थे। पुलिस तो अंदर नहीं जा सकी मगर कुछ देर बाद एक वकील घर के अंदर जाते नजर आए। हाई प्रोफाइल एक्सीडेंट मामला में केके मिश्रा ने घर में पुलिसकर्मियों को जहां घुसने तक नहीं दिया थ। वहीं, एक वकील को घर के अंदर बुलाया गया है।

सरकार पक्षपात ना करें-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कानपुर लेम्बोर्गिनी दुर्घटना पर कहा,"कानपुर की घटना बहुत दुखद है जिसमें जानें गई हैं, गाड़ी चलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो। सरकार पक्षपात न करे। अपने लोग होते हैं तो बुलडोजर नहीं चलता है, FIR दर्ज नहीं होती है। सरकार अपने लोगों को जेल में भी सुविधा देते हैं। सरकार पर हमेशा आरोप लगता है कि वह पक्षपात करती है तो सरकार वह न करे। सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।  "

Advertisement

शिवम मिश्रा नशे की हालत में थे-प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोप है कि शिवम मिश्रा नशे की हालत में थे और अत्यधिक रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(a), 125(b), और 324(4) के तहत दर्ज किया गया है। कमिश्नर का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को क्या हुआ था?

घटना रविवार (8 फरवरी) दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालटोली के रेव-3 मॉल के पास हुई। 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से जा रहे 'रईसजादे' ने कई लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेम्बोर्गिनी पहले एक ऑटो-रिक्शा से और फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड से जा टकराई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया।  इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये के ऊपर चढ़ गई और उसे थोड़ी दूर तक घसीटती हुई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लेम्बोर्गिनी सवार रईसजादे ने 6 लोगों को कुचला, लेकिन FIR में नहीं है नाम
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड