Kanpur Lamborghini Accident: 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी में सवार रईसजादे ने 6 लोगों को कुचला, बाइक सवार 10 फीट हवा में उछला, बाउंसर ने की बदसलूकी

Kanpur Accident: कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी लेम्बोर्गिनी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान शिवम के बाउंसरों ने लोगों के साथ बदसलूकी भी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanpur Lamborghini Accident
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसा | Image: Republic

Kanpur Lamborghini Accident news: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार का कहर देखने को मिला। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा पर आरोप है कि उसने अपनी गाड़ी से 6 लोगों को कुचल दिया। इतना ही नहीं कार सवार ने एक बाइक को भी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर उछल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शिवम की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान उल्टा उसके बाउंसरों ने लोगों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।  

ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, फिर…

घटना रविवार (8 फरवरी) दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालटोली के रेव-3 मॉल के पास हुई। 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से जा रहे 'रईसजादे' ने कई लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेम्बोर्गिनी पहले एक ऑटो-रिक्शा से और फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड से जा टकराई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया। इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये के ऊपर चढ़ गई और उसे थोड़ी दूर तक घसीटती हुई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई।

इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में मोहम्मद तौफीक अहमद शामिल हैं, जिन्हें पैर में गंभीर चोटें आई है। वहीं, अन्य घायलों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

बाउंसरों ने की बदसलूकी

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया और चालक को बाहर निकलने और ड्राइवर को भागने से रोका। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ड्राइवर के साथ मौजूद उसके निजी सुरक्षा गार्डों ने आसपास खड़े लोगों के साथ बदतमीजी की।

FIR में नाम न होने पर लोगों का फूटा गुस्सा

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायतकर्ता मोहम्मद तौफीक अहमद ने लेम्बोर्गिनी के चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई। शुरू में FIR में शिवम मिश्रा का नाम शामिल न होने पर पीड़ित पक्ष और जनता में भारी गुस्सा देखने को मिला।

Advertisement

शिवम मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

मामले को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा, "हमें कार की डिटेल्स मिल गई हैं। कार जब्त कर ली गई है। कार शिवम मिश्रा चला रहा था। उसके पिता का नाम केके मिश्रा है। एक्सीडेंट के बाद शिवम मिश्रा के बाउंसरों ने उसे कार से बाहर निकाला। कहा जा रहा है कि उसे कुछ मेडिकल दिक्कतें हैं। एक्सीडेंट की FIR पहले ही दर्ज कर ली गई थी, और अब हमारी जांच में हमें पता चला है कि ड्राइवर का नाम शिवम मिश्रा है।"

उन्होंने आगे बताया कि शिवम मिश्रा अस्पताल में हैं। हमारी पुलिस टीम आगे की जांच के लिए उनके घर पहुंची है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह लैंबॉर्गिनी हो या छोटी कार... कार चला रहे शिवम मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्लास में घुसा, पहले छात्रा को मारी गोली, चंद सेकेंड बाद युवक ने खुद को किया शूट... तरनतारन के लॉ कॉलेज में खौफनाक वारदात; VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड