Kanpur : जेई के साथ बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मियों को लात-घुसे से पीटा, बकायेदारों को आया गुस्सा- VIDEO

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में एक बवाल मच गया, जब बिजली विभाग के कर्मियों ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Electricity worker beaten Video: कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में एक बवाल मच गया, जब बिजली विभाग के कर्मियों ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। 20 हजार रुपये का बकाया होने के कारण एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पर बकायेदार गुस्से में आ गए और उन्होंने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए विद्युत विभाग के JE को भी लात-घुसे से पीटा गया। यह कार्रवाई बिजली विभाग के जेई द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के तहत की जा रही थी। घटना के बाद, जेई ने अरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। मारपीट और गुंडई का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई है।

बिजली बकायेदारों ने की हाथापाई 

मिली जानकारी के मुताबिक, अरौल विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता अवधेश सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शासन द्वारा बिजली बकायेदारों से वसूली के लिए चलाई जा रही एक मुक्त समाधान योजना के तहत उन्होंने टीम के साथ क्षेत्र के पिहानी पुरवा गांव में कैंप लगाया था और लोगों को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बकायेदार सर्वेश पुत्र मुन्नीलाल व उनके बेटे सोनू ने ईंट पत्थर व लाठी डंडे से टीम पर हमला कर दिया। इससे सहकर्मी राजेंद्र सिंह लाइनमैन सूरज कुमार और अजय कुमार चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि दैनिक भास्कर ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मोबाइल और रुपए छीने

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कि हमलावरों ने लाइनमैन सूरज का मोबाइल और 5327 रुपए छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब मोबाइल तो मिल गया लेकिन हमलावर तब तक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं ग्रामीणों की माने तो बकायेदारी के चलते विद्युत टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी। उसी दौरान उक्त लोगों टीम के साथ हाथापाई की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : नए साल के जश्न पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का फतवा; बताया शरीयत के खिलाफ

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड