मेले में रील बना रहे ट्रांसजेंडर को पुलिस कांस्टेबल ने सरेआम किया KISS, VIDEO वायरल होते ही कमेंट में गिड़गिड़ाने लगा; अब होगी कार्रवाई

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने एक ट्रांसजेंडर को किस कर लिया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रांसजेंडर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान रील में वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी भी वीडियो में नजर आता है, जिस पर ट्रांसजेंडर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

ट्रांसजेंडर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार के मामले को गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी प्रशिक्षण पर तैनात सिपाही था। कानपुर एडीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया संबंधित सिपाही से पूछताछ कर उसका पक्ष लिया गया है और आगे की कार्रवाई में प्रशासन जुटा हुआ है।

ट्रांसजेंडर को पुलिस कांस्टेबल ने सरेआम किया KISS

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि ट्रांसजेंडर एक गाने पर रील बना रहा है और बगल में पुलिस कांस्टेबल खड़ा है। गाने के बीच में पुलिस कांस्टेबल ट्रांसजेंडर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद कांस्टेबल के ऊपर ट्रांसजेंडर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश में मामला चर्चा का विषय बन गया है। 

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद यह मामला कानपुर एडीसीपी लाइन तक पहुंच गया। इस मामले में जब एडीसीपी लाइन अधिकारी शिवा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि 'जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है।'

Advertisement

कमेंट्स में गिड़गिड़ाने लगा कांस्टेबल

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांस्टेबल कमेंट्स में गिड़गिड़ाने लगा। वायरल होते ही कांस्टेबल ने कमेंट्स में वीडियो को डिलीट करने की गुजारिश करने लगा। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कहीं रिपीट ना हो जाए 2012 वर्ल्ड कप की कहानी; इस वजह से टीम इंडिया हुई थी बाहर, PAK कर गया था क्वालीफाई
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड