अपडेटेड 23 February 2026 at 18:17 IST

T20 World Cup: कहीं रिपीट ना हो जाए 2012 वर्ल्ड कप की कहानी; इस वजह से टीम इंडिया हुई थी बाहर, PAK कर गया था क्वालीफाई

T20 World Cup: सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भी टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अभी भी जीवंत है। हालांकि, फैंस को यह भी डर है कि अगले दो मैच जीतने के बाद भी 2012 वर्ल्ड कप जैसे भारत सेमीफाइनल से बाहर न हो गए।

Follow : Google News Icon  
team india net run rate super 8 t20 world cup 2026 semi final scenario and 2012 history
कहीं रिपीट ना हो जाए 2012 वर्ल्ड कप की कहानी; इस वजह से टीम इंडिया हुई थी बाहर | Image: X/ICC

T20 World Cup 2026: रविवार, 22 फरवरी को टी2 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हार का समाना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.80 हो गया है।

डिफेंडिंग चैंपियन को मिली हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है, हालांकि इस हार के बाद भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे और वो भी बड़े नेट रनरेट के अंतर से जितना होगा। अगर बड़े अंतर से मैच जीतता है, तो साल 2012 वाला इतिहास फिर से नहीं होगा। आइए जानते हैं 2012 वर्ल्ड कप में क्या हुआ था।

सेमीफाइनल के लिए फंस सकता है मामला

सुपर 8 ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे हैं। मान लीजिए वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका को हरा देता है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे को पराजित कर देता और भारत अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो ऐसी स्थिति में तीन टीमों के के पास 4-4 अंक होंगे और मामला नेट रन रेट पर आएगा।

रिपीट ना हो जाए 2012 वर्ल्ड कप की कहानी

भारतीय टीम की जो मौजूदा स्थिति है, वो आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2012 की याद दिला रही है। 2012 में भी भारत नेट रनरेट के आधार पर बाहर हो गया था। उस समय 3 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत के पास 4-4-4 पॉइंट्स थे, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया था और भारत बाहर हो गया था, क्योंकि, भारत का नेट रनरेट -0.274 था और पाकिस्तान का 0.273 था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 0.464 था। फाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।

Advertisement

सुपर-8 में भारत का पूरा शेड्यूल

22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (भारत 76 से हारा)
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल का रास्ता अब कितना मुश्किल? समझिए पूरा समीकरण
 

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 18:17 IST