कैंसर-शुगर या फिर भूत का साया...20 रुपए के पानी से सब खत्म; कानपुर में पाखंडी बाबा का नया खेल, VIDEO
अब कानपुर में एक बाबा सामने आया है जो अंधविश्वास में लोगों को डालकर उनके आस्था से खिलवाड़ कर रहा है।
- भारत
- 3 min read
Kanpur Baba: हाथरस वाले भोले बाबा के बाद से रोज नए-नए फर्जी बाबाओं का पाखंड सामने आ रहा है। अभी ज्यादा दिन नहीं गुजरे, जब सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के प्रवचन में फंसकर 121 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जैसे ही भगदड़ मची, बाबा वहां से निकल गया। वो पीछे मुड़कर एक बार भी अपने भक्तों का हाल नहीं पूछा। इन सबके बावजू भी लोग ऐसे बाबाओं के जाल में फंस रहे हैं।
अब कानपुर में एक बाबा सामने आया है जो अंधविश्वास में लोगों को डालकर उनके आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। ये बाबा अपनी फूंक को पानी की बोतल में डालकर महिलाओं का भूत भगा रहा है। इसके लिए वो भक्तों से 20 रुपए चार्ज करता है। वो खुले मंच से दावा करता है कि वो कानपुर में ही बैठे-बैठे अमेरिका तक के भूतों को भगा सकता है।
बाबा का नाम हरि ओम महाराज, लौंग और पानी में फूंक का खेल
ये बाबा देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में बने शक्ति पीठ का मठाधीश है और हरि ओम महाराज के नाम से जाना जाता है। हरि ओम महाराज ने हाल ही में पाखंड का प्रपंच शुरू किया है। इसके दरबार के कई वीडियो सोमने आए हैं।
एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला किस तरह बाबा के मंच के सामने अपने बाल हिला-हिलाकर अपने ऊपर किसी भूत होने का एहसास कर रही है। एक व्यक्ति उसको बालों से पकड़कर बाबा के सामने ले जा रहा है लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है और यह बाबा ही पाखंड का साम्राज्य उन्हीं बाबाओं की तरह फैला रहा है।
Advertisement
बाबा पर मां काली की अलौकिक शक्तियों का दावा
बाबा के भक्तों का दावा है कि उन पर मां काली की शक्तियां हैं और उसी शक्ति के सहारे एक बोतल पानी (अमृत पानी), लौंग व तेल देकर लोगो की सभी तरह की बीमारियों से मुक्त करा देते हैं।
Advertisement
सप्ताह में दो दिन महाराज जी की गद्दी लगती हैं जहां सभी प्रांतों के हज़ारों लोग आते हैं। यहां वही लोग आते है जिनको दुनियाभर के डॉक्टर उपचार करने से मना कर देते हैं। यही नही बाबा के द्वारा दी गई बोतल का पानी पीने से बुरी आत्माओं से भी छुटकारा मिलता है, बाबा भूतों से भी बात करते हैं।
कैंसर-शुगर जैसी बीमारियों के इलाज का दावा
बाबा हरि ओम दावा करता है कि उसके यहां के पानी से कैंसर से लेकर शुगर की बीमारी तक का इलाज होता है। वह नल के पानी को फूंक मार-मारकर मंत्रों का ढोंग रचकर पानी को अमृत में बदलने का झूठ बोल लोगों को पिलाकर सही करने का दावा करता है।
इसे भी पढ़ें- Hathras Stampede: CM योगी का पहला एक्शन, SDM-CO सहित 6 अधिकारी सस्पेंड; SIT ने खोले कई बड़े राज