योगी बाबा जिंदाबाद के नारे, घूंघट में महिलाओं के गीत और पगड़ी में बैठे लोगों की मुस्कान... नोएडा से लखनऊ की फ्लाइट में कैसा था नजारा? VIDEO

Farmers in Jewar Airport first flight: नजारा भावुक कर देने वाला था जब चप्पल पहने देसी ठाठ-बाट में किसानों ने जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट पकड़ी। एक ओर महिलाएं घूंघट में बैठी थीं और गीत गा रही थीं, दूसरे पगडी में बैठे लोगों की मुस्कान और कुछ लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे। दिल छू लेगी किसानों की खुशी। देखें वीडियो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Farmers in Jewar Airport first flight
देसी ठाठ-बाट में किसानों ने जेवर से पकड़ी पहली फ्लाइट, चप्पल-पहनें माताएं भजन गाते फ्लाइट में चढ़ीं | Image: X

Farmers first flight Noida International Airport: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से सुबह कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत हुई तो नजारा देखने लायक था। जिन किसानों ने अपनी पुश्तैनी जमीन एयरपोर्ट के लिए दी, वही किसान आज उसी धरती से हवाई सफर पर निकले, वो भी बिल्कुल साधारण कपड़ों में चप्पल पहने हुए, साधारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबकी आंखों में खुशी की अलग चमक थी, कुछ बुजुर्ग महिलाओं की आंखों में तो खुशी के आंसू भी आ गए।

फ्लाइट में नजारा बिलकुल अलग था, जहां लोग फ्लाइट में बैठते हुए दिखावा करते हैं वहीं, इस फ्लाइट में महिलाएं भजन गा रही थीं और पुरुष नारे लगा रहे थे। एक तरफ महिलाएं बैठी थी, दूसरी तरफ पुरुष। 

CM Yogi met the farmers
PC : X
Image
PC : X

पैरों में चप्पल पहन फ्लाइट में बैठे किसान

कई महिलाओं ने गले में पारंपरिक ज्वेलरी भी पहनी थी। वहीं पुरुषों ने सिर पर पगड़ी और पैरों में चप्पल। इतने सिंपल लोग पहली बार फ्लाइट में बैठ रहे थे। ये नजारा सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि सपनों के उड़ान का प्रतीक था। फ्लाइट में बैठने को लेकर एक महिला ने भावुक होकर कहा कि, 'हमारी जमीन पर बना एयरपोर्ट, आज हमीं उड़ रहे हैं।'

Image
PC : X

किसानों का स्वागत करते हुए भावुक हो गए CM योगी

दरअसल, सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ से आई इंडिगो फ्लाइट 6E-2278 के बाद फिर लखनऊ वापसी करते हुए 172 किसान (जिनमें 20 महिलाएं) नोएडा से लखनऊ रवाना हुए। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ये सभी अन्नदाता सीएम योगी से मिलने पहुंची थे। लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आवास पर बुलाकर किसानों का स्वागत किया।

Advertisement

सीएम योगी ने कहा, 'अन्नदाता हमारे राष्ट्र की समृद्धि के आधार हैं। उनकी सहभागिता का सम्मान करना हमारा दायित्व है।' उन्होंने पोस्ट में लिखा-  ‘अन्नदाताओं का अभिनंदन, समृद्ध भारत का वंदन है’  

Image
PC : X
Image
PC : X

किसानों की खुशी ने हर दिल को छू लिया

विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसे प्रधानमंत्री के सपने का जीता-जागता उदाहरण बताया। ये ऐतिहासिक पल उत्तर प्रदेश की प्रगति की कहानी बयां करता है। जिससे दिखता है कि विकास कैसे आम आदमी तक पहुंचता है। खेतों से निकलकर आसमान छूने वाले इन किसानों की खुशी हर किसी के दिल को छू गई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दीदी बूढ़ी हो गई है,अब...',बागी सांसद ने बताया क्यों छोड़ा ममता का साथ?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड