'दीदी बूढ़ी हो गई है, अब उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा, गद्दार कौन...' TMC के बागी MP अरूप चक्रवर्ती ने बताया क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ?

TMC के बागी MP अरूप चक्रवर्ती ने दावा किया आने वाले दिनों में ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले सांसदों की संख्या और बढ़ने वाला है। 'अगर पॉलिटिक्स में रहना है तो दीदी का साथ छोड़ने होगा'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी | Image: Facebook

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों ने एक ऐसी पार्टी के साथ विलय करने का ऐलान किया है जिसका नाम भी बहुत कम लोगों ने ही सुना होगा। ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का ऐलान करने वाले 20 बागी सांसदों ने पार्टी का NCPI में विलय का औपचारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, बागियों ने BJP की अगुवाई वाले NDA को समर्थन देने की भी बात कही है। अब बागी गुट के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने दावा किया है कि अभी TMC से और भी सांसद हमारे साथ आएंगे, क्योंकि हम पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

TMC के बागी MP अरूप चक्रवर्ती ने कहा, "TMC से हर कोई हमारे साथ आएगा। वे और कहां जा सकते हैं? उन सभी को पॉलिटिक्स में रहना होगा। सुधार होगा। हम अपनी पार्टी को ठीक करना चाहते हैं। अभिषेक बनर्जी के 20 TMC बागी MPs को गद्दार कहने पर उन्होंने कहा, "पार्टी चलाने वाले लोग इस दरार के लिए जिम्मेदार हैं।

दीदी अब बूढ़ी हो गई हैं-अरूप चक्रवर्ती

अरूप चक्रवर्ती ने आगे कहा, गद्दार कौन है? जो पार्टी वर्कर को कस्टडी में डालता है, जो चुनाव हारने के बाद दूसरी तरफ चला जाता है, और वर्कर का ध्यान नहीं रखता। अपना चेहरा शीशे में देखे पता चल जाएगा गद्दार कौन है। हम सब दीदी के साथ हैं, मैं दीदी की परछाई हूं। सब कोई दीदी के साथ था। हम दीदी को देखकर पार्टी में आए थे। सब दीदी के साथ आए थे। लेकिन दीदी बूढ़ी हो गई हैं। दीदी को काम नहीं करने दिया जा रहा। जब दीदी पावर में नहीं तो हम सब वहां रहकर क्या करेंगे।"

अब बंगाल के विकास पर फोकस

अरूप चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'अब एक नई शुरुआत हुई है। हम सियासी हत्याओं के चक्र को खत्म करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बंगाल विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।' उन्होंने ममता बनर्जी पर परिवार के दबाव का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि परिवार ने उन्हें खुशी-खुशी काम नहीं करने दिया। परिवार में कई कांड हो चुके हैं। इसी दबाव में ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदारी सौंप दी, जिसके बाद टीएमसी बर्बाद हो गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममता के साथ उतरी सपा,20 सांसदों के बगावत पर रामगोपाल बोले- जिन्हें कूड़े

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड