भारत में खुलेगा चीन जैसा बड़ा बाजार! जेवर एयरपोर्ट के पास 3 बड़े इंटरनेशनल बिजनेस हब बनाने की तैयारी, वहां आपके काम का क्या-क्या मिलेगा?

जेवर एयरपोर्ट के पास चीन के यीवू शहर की तर्ज पर एक व्यापारिक केंद्र बनाने की प्लानिंग हो रही है। जहां किराए पर जगह मिलेगी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फर्नीचर समेत सभी सामान एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
जेवर हवाई अड्डे के पास चीन के यीवू जैसा व्यापार हब बनेगा
जेवर हवाई अड्डे के पास चीन के यीवू जैसा व्यापार हब बनेगा | Image: Freepik

Jewar Airport Business Hub: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) के पास एक बड़ा व्यापारिक केंद्र बनाने की योजना तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये केंद्र चीन के फेमस कारोबारी शहर यीवू की तर्ज पर बनेगा, जहां एक ही जगह पर देश-विदेश के कई उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मास्टर प्लान के मुताबिक औद्योगिक सेक्टर-7, 8 और 8ए में तीन व्यावसायिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। हर केंद्र करीब 20-20 एकड़ में बनेगा।  इन जगहों को किराए के आधार पर दिया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार उत्पाद आसानी से बदले जा सकें।

YEIDA को सौंपा गया प्रस्ताव 

एक बड़ी कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार और व्यावसायिक केंद्र बनाने का विस्तृत प्रस्ताव YEIDA को सौंप दिया है। आने वाले दिनों में इसका प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद काम शुरू हो सकेगा। इस केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, वस्त्र और परिधान, फर्नीचर समेत रोजमर्रा की जरूरत के सामान और खास उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां जनपद-एक उत्पाद (ODOP) स्कीम के तहत बने स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

किराए की नीति ज्यादा बेहतर क्यों?

अधिकारियों ने बताया कि जगह आवंटन की बजाय किराए पर देने की नीति ज्यादा कारगर साबित होगी। अगर कोई उत्पाद की मांग कम हो जाए तो आसानी से नया उत्पाद वहां रखा जा सकता है। स्थायी आवंटन में उत्पाद बदलना जटिल होता है। जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने से यहां आने वाले यात्रियों और खरीदारों को खास सुविधा मिलेगी। वे एयरपोर्ट से उतरकर सीधे आधुनिक बाजार में शॉपिंग कर सकेंगे। यह क्षेत्र न सिर्फ स्थानीय व्यापारियों बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए भी आकर्षक बनेगा। YEIDA अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को अमल में लाया जाएगा। ये विकास जेवर और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेलोनी ने PM मोदी के साथ खिंचवाई खूबसूरत PHOTOS, सोशल मीडिया पर हलचल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड