
कार सेल्फी, कोलोसियम विजिट... मेलोनी ने PM मोदी के साथ खिंचवाई खूबसूरत PHOTOS, बातचीत शुरू होने से पहले Viral
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इटली यात्रा के दौरान इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, कल शाम रोम में प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात हुई।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए रोम में उनका शानदार स्वागत किया।
Advertisement
उन्होंने लिखा, ‘आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत जारी रखेंगे।’
Image: X
मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ एक शानदार सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त यूजर्स ने एक बार फिर दोनों नेताओं के लिए मशहूर हैशटैग 'मेलोडी' ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में दोनों देशों के मजबूत रिश्तों पर जोर दिया और दिल्ली-रोम के बीच बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने मशहूर कोलोसियम का दौरा भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इतालवी समकक्ष मेलोनी दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए एक संयुक्त घोषणापत्र जारी कर सकते हैं।
दोनों नेता प्रमुख भारतीय और इतालवी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ एक कामकाजी दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे, जिसमें व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।