'मुझ पर कटाक्ष करें आपत्ति नहीं, लेकिन अगर समाज...', अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर बरसे जयंत चौधरी, आखिर क्या है पूरा मामला?
अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह मुझ पर जितने कटाक्ष करेंगे, उससे मुझे आपत्ति नहीं, लेकिन समाज को घेरे में लेने की कोशिश न करें।
- भारत
- 2 min read

Jayant Chaudhary hits back at Akhilesh Yadav: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सुप्रीमो और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने 'चवन्नी' वाले बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है। जयंत चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अखिलेश मुझ पर जितने चाहें उतने तंज कस लें, मुझे उससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर वह पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेंगे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जयंत चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष ने जो बयान दिया, बेहतर होता कि वह सीधे मेरा नाम लेकर बोलते, तब भी मैं कुछ नहीं कहता। अखिलेश लगातार इशारों-इशारों में मुझे निशाना बना रहे थे, जिसका मैंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन, अगर वह कहें कि समाज को राजनीति नहीं आती, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह आखिर किस समाज की बात कर रहे हैं?
जयंत चौधरी का अखिलेश से सवाल
उन्होंने सवाल किया कि मैं उनसे सवाल पूछता हूं। समाजवादी समाज निर्माण करती है या समाज से बनती है? कोई भी राजनीतिक दल समाज से बनती है। हमारी समाज को बनाने की हैसियत नहीं है।
आखिर क्या है पूरा मामला?
अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में जयंत चौधरी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, 'हमने चवन्नी से जिसे रुपया बना दिया, वे भी छोड़कर चले गए।' उनके इस बयान के बाद से पश्चिमी यूपी की सियासत में तपिश बढ़ गई है।
Advertisement
RLD ने भाजपा से मिला लिया था हाथ
बता दें कि समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जयंत चौधरी ने सपा का साथ छोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।