'किसी को इतना गंदा क्यों बोलते हैं, यही आपका PDA है?', अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर राजभर का प्रहार, कहा- अब 36 बिरादरी खिलाफ हो गई न...

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर प्रहार किया है। उन्होंने सपा प्रमुख के चवन्नी वाले बयान को लेकर कहा कि अब 36 बिरादरी आपके खिलाफ हो गई है। अभी तो चवन्नी ने पश्चिमी यूपी में असर दिखाना शुरू किया है, अभी तो पूर्वांचल सहित पूरा प्रदेश आपके साथ यही करने की तैयारी में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: X/ANI

OP Rajbhar Targets Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत एक भजन की पंक्ति से करते हुए लिखा, 'उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो तू सोवत है।' इसके बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश भाई, यह भजन आपके लिए है। जग जाइए, आंख खोल लीजिए।

36 बिरादरी आपके खिलाफ- राजभर

राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब आपकी सहारनपुर जाने और वहां जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत नहीं हो रही है न। आपके 'चवन्नी' वाले बयान के कारण आज 36 बिरादरी आपके खिलाफ खड़ी हो चुकी है। आप और आपकी पार्टी के लोग ऐसी हरकतें क्यों करते हैं और इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों करते हैं? कभी किसी जाति को चवन्नी कहना, किसी को नीच, किसी को वेश्या तो किसी को चोर बताना। आखिर इन बयानों से आपको क्या हासिल होता है? क्या यही आपका 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है? उन्होंने सवाल किया कि गैर यादव ओबीसी जातियों को बेइज्जत करके आपको कोई सुख मिलता है क्या? खैर, ये बात आप ही जानते होंगे।

लठैतों का दौर कभी नहीं लौटेगा- राजभर

राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि आप आज भी इसी घमंड में हैं कि लाठी के बल पर सरकार बना लेंगे। इसी मुगालते में जी रहे हैं न? तो जान लीजिए कि लठैतों का दौर 2017 में ही चला गया, जो अब कभी लौटकर आने वाला नहीं है- ना 2027 में और ना ही आने वाली पीढ़ियों में।

Advertisement

'चवन्नी ने पश्चिमी यूपी में अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है...'

उन्होंने कहा कि दादरी की फ्लॉप जनसभा के बाद आप दूसरी सभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अभी तो सिर्फ 'चवन्नी' ने पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाना शुरू किया है, अभी तो पूर्वांचल सहित पूरा प्रदेश आपके साथ यही करने जा रहा है। एक शुभचिंतक के नाते आपको सलाह दे रहा हूं।

यह भी पढ़ें: 'आप कौन हैं?, मैं किरेन रिजिजू...', जब केंद्रीय मंत्री ने वायरल बच्ची को मिलाया फोन, तो नहीं पहचान पाई टिंकल; मजेदार बातचीत का VIDEO VIRAL

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड