BREAKING: UP के कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी LIST

जनसत्ता दल की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। पार्टी प्रमुख कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भइया' ने अपने नाम सहित दो अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jansatta Dal has announced the names of 3 candidates Raja Bhaiya will contest from Kunda up election 2027
जनसत्ता दल के 3 उम्मीदवारों का ऐलान, कुंडा से मैदान में राजा भैया | Image: X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जनसत्ता दल की ओर से तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी प्रमुख कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भइया' ने अपने नाम सहित दो अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 

जनसत्ता दल की ओर से जारी सूची के अनुसार कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ("राजा भइया"), 246 कुंडा विधानसभा सीट (विधायक, कुंडा) से उम्मीदवार हैं, जबकि विनोद सरोज-245 बाबागंज विधानसभा सीट (विधायक, बाबागंज) से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी कुछ दिन पहले पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। 

कुंडा से मैदान में राजा भैया

राजा भैया की पार्टी से 3 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इसमें राजा भैया का खुद का भी टिकट है।

  • 246 कुंडा विधानसभा - कुंवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया ", विधायक -कुंडा
  • 245 बाबागंज विधानसभा - श्री विनोद सरोज, विधायक बाबागंज
  • 247 विश्वनाथगंज विधानसभा - श्री कुलदीप पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतापगढ़)

सपा ने भी 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

इससे पहले 24 नवंबर को समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव 2027-सपा प्रत्याशी

  • उमर अली खान, बेहट विधानसभा (01) - सहारनपुर
  • आशु मलिक, सहारनपुर विधानसभा (04) - सहारनपुर
  • नाहिद हसन, कैराना विधानसभा (08) - शामली
  • महबूब अली अमरोहा विधानसभा (41) - अमरोहा
  • ज्योति लोधी, ललितपुर विधानसभा (226) - ललितपुर

ये भी पढ़ें: 1975 में इमरजेंसी और 1984 में सिखों का कत्लेआम... 'सत्ता-कुर्सी की जिद में कांग्रेस ने 60 साल के राज में की 3 बड़ी गलतियां', राजनाथ सिंह का हमला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड