1975 में इमरजेंसी और 1984 में सिखों का कत्लेआम... 'सत्ता-कुर्सी की जिद में कांग्रेस ने 60 साल के राज में की 3 बड़ी गलतियां', राजनाथ सिंह का हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता और कुर्सी पाने की अपनी जिद्द में, कांग्रेस लगातार इस लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की तीन सबसे बड़ी गलतियां बताई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajnath Singh slam Congress Rahul Gandhi point three major blunders occurred
'सत्ता-कुर्सी की जिद में कांग्रेस ने 60 साल के राज में की 3 बड़ी गलतियां', राजनाथ सिंह का हमला | Image: ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। अपने दौरे में कलबुर्गी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि “सत्ता और कुर्सी पाने की अपनी जिद्द में कांग्रेस लगातार इस लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।"

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तीन सबसे बड़ी गलतियां बताते हुए कहा कि “अब, जब उनके सारे हथकंडे फेल हो गए हैं, तो कांग्रेस पार्टी और उनके कई सहयोगी कह रहे हैं कि 'मोदी ऐसे नहीं जाने वाले, अब तो यहां सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए। वे अराजकता फैलाकर, अशांति पैदा करके और खून-खराबा भड़काकर यहां की सरकार बदलना चाहते हैं।”

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की 3 सबसे बड़ी गलतियां बताई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस की तीन सबसे बड़ी गलतियां बताते हुए कहा कि "अपने 60 साल के शासनकाल में, उन्होंने तीन बड़ी गलतियां कीं। पहली 1975 में हुई, जब श्रीमती इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। दूसरी 1984 में हुई, जब कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का खुलेआम कत्लेआम किया गया, और तीसरी सबसे बड़ी गलती यह है कि आज कांग्रेस लगातार संविधान, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।"

EVM को लेकर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को घेरा

उन्होंने आगे कहा कि "कांग्रेस पार्टी खुद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठा रही है। क्या आपके समय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नहीं थीं? मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे चाहें वैसे चुनाव करवा कर देख लें। अगर इस हिंदुस्तान में कोई सरकार बनेगी, तो वह NDA की सरकार होगी, मोदी जी के नेतृत्व वाली BJP की सरकार होगी।

Advertisement

जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब क्या भारतीय जनता पार्टी नहीं जीती थी? यहां तक कि जब मोदी जी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने, तब जो मुख्य चुनाव आयुक्त थे, उनकी नियुक्ति किसके शासनकाल में हुई थी? वह कांग्रेस का ही शासनकाल था।"

अराजकता फैलाकर बदलना चाहते हैं सरकार

राजनाथ सिंह कहते हैं, "अब, जब उनके सारे हथकंडे फेल हो गए हैं, तो कांग्रेस पार्टी और उनके कई सहयोगी कह रहे हैं कि 'मोदी ऐसे नहीं जाने वाले, अब तो यहां सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए। वे अराजकता फैलाकर, अशांति पैदा करके और खून-खराबा भड़काकर यहां की सरकार बदलना चाहते हैं। हमारे कई पड़ोसी देशों में इसी तरह से सत्ता परिवर्तन हुआ है। क्या वे वैसी ही अराजकता फैलाकर यहां सरकार बनाना चाहते हैं?"

Advertisement

रक्षा मंत्री का राहुल गांधी को चेतावनी

रक्षा मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा "मैं कांग्रेस के राहुल गांधी को साफ तौर पर बता देना चाहता हूं कि भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि आपकी पार्टी के लोग सड़कों पर हंगामा करके इसे कमजोर कर सकें। सड़कों पर अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन का जो सपना आपने देखा है, उसे भूल जाइए। हिंदुस्तान में अराजकता फैलाकर कभी सत्ता नहीं बदली जा सकती। अगर कभी सत्ता में बदलाव होगा, तो वह सिर्फ और सिर्फ वोटों के जरिए ही होगा।"

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2027 में BJP की ओर से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया खुलासा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड