'पुलिस लाइन में क्यों रखा, क्या मेरा भी एनकाउंटर...', पेशी के बाद क्या बोल गए सपा MLA इरफान सोलंकी

सपा विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट में पेशी पर लाया गया है। कैदी वैन से सोलंकी ने तंज सकते हुए कहा कि क्या मेरा भी एनकाउंटर करना चाहते हैं?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Irfan Solanki
सपा विधायक इरफान सोलंकी | Image: Republic

Kanpur News : आगजनी केस में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पेशी पर आए इरफान सोलंकी ने तंज सकते हुए कहा कि मुझे पुलिस लाइन में क्यों रखा गया, क्या मेरा भी एनकाउंटर करना चाहते है, क्या मुझे भी हार्ट अटैक आने वाला था? इरफान सोलंकी ने महाराजगंज जाते हुए पुलिस पर यह गंभीर आरोप लगाए।

दरअसल, सपा विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट से बाहर निकलते समय कैदी वैन से सोलंकी ने पुलिस की कार्यशाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया लाया था या फिर पुलिस की पेशी पर। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे पुलिस लाइन में 2 घंटे रखा गया। क्या पुलिस मेरा भी एनकाउंटर करना चाहती है, क्या मुझे भी हार्ट अटैक आने वाला था? यह सवाल पुलिस कमिश्नर से पूछना चाहिए।

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी

विधायक इरफान सोलंकी के पड़ोस में रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत अन्य के खिलाफ प्लॉट पर अस्थाई घर को फूंकने का आरोप लगाते हुए 8 नवंबर, 2022 को जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इरफान और उनके भाई रिजवान समेत उनके गैंग के खिलाफ नजीर फातिमा की तहरीर पर FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर में चार्जशीट दाखिल कर दी और एमपी/एमएलए की फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल पूरा हो गया है। अब कोर्ट इस मामले में 6 अप्रैल को फैसला सुना सकती है।

एक मार्च को पूरी हो गई थी बहस

इस मामले में इरफान, रिजवान, मो. शरीफ, शौकत अली और इजराइल आटे वाला के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस एक मार्च को पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक फैसला नहीं आया है। बहस सुनने के बाद 14 दिन में फैसला नहीं आने की वजह से फाइल फिर से बहस पर चली गई थी। अब कोर्ट ने गुरुवार को फिर से फैसला सुनाने के लिए 6 अप्रैल की तारीख रखी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेठी छुड़वाया अब राहुल को वायनाड में घुसकर घेर रहीं स्मृति ईरानी, पूछा- क्यों ले रहे PFI का सहारा?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड