'आपके गेट पर खड़ा होना मना है, क्या करोगे गोली चला दोगे, फांसी दे दोगे तो दो...', सपा सांसद इकरा हसन पुलिस अधिकारी पर क्यों भड़कीं, VIDEO

सहारनपुर में एक हत्या मामले को लेकर सपा सांसद इकरा हसन का हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला है। थाने में DIG के साथ उनकी तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर के एक पुलिस थाने में जमकर बवाल काटा। सपा सांसद एक पीड़ित महिला के परिवार के साथ न्याय की मांग को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचीं। यहां दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। DIG से मुलाकात बाद सपा सांसद सड़क जाम करने भी कोशिश कर रही थी, ऐसे में पुलिस ने उन्हें थाना में थोड़ी देर बैठा दिया।

सहारनपुर में एक हत्या मामले को लेकर सपा सांसद इकरा हसन का हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला है। कैराना सीट से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के परिवार के साथ न्याय की मांग को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचीं। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल के साथ उनकी तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इकरा हसन का थाने में हाईवोल्टेज हंगामा

वीडियो में इकरा हसन अफसरों से साफ-साफ कहती नजर आ रही हैं-आपके गेट पर खड़ा होना भी क्या गुनाह है? उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "गोली मार दोगे, फांसी चढ़ा दोगे, चढ़ा दो, क्यो करोगो।" सांसद ने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पीड़ित परिजनों को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए इकरा हसने ने कहा, हम ये जानना चाह रहे हैं कि किस अपराध के तहत उन्हें जेल भेजा है। जिस भी धारा में उन्हें भेजा है, या तो मुझे भी भेजें या उन्हें रिहा करें।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद मोनू कश्यप हत्या मामले से जुड़ा है। मृतक के परिवार का आरोप है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवार के अनुसार, पुलिस ने केवल दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। इसी शिकायत को लेकर इकरा हसन मृतक की मां व अन्य परिजनों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने PM मोदी और अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, गद्दार कहने पर भड़की BJP, कहा- ये मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत के भाईजान हैं...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड