राहुल गांधी ने PM मोदी और अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, गद्दार कहने पर भड़की BJP, कहा- ये मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत के भाईजान हैं...

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर अर्मायदित भाषा का इस्तेमाल किया है। अब बीजेपी ने बयान की निंदा करते हुए राहुल पर हमला बोला है।

Follow : Google News Icon  

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से BJP के निशाने पर आए गए हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। विवादित बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा,'आपका प्रधानमंत्री, आपका गृह मंत्री गद्दार है।' अब उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने करारा पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस की मानसिकता इसी से साफ होती है। ये लोग मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, लेकिन शब्दों का इस्तेमाल इस तरीके से करते हैं। ये मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत के भाईजान हैं।'

कांग्रेस नफरत के भाईजान है-शहजाद पूनावाला 

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा , 'राहुल ने अब तक 150 से अधिक गालियां पीएम मोदी को दी है। राहुल ने खुद बोला है, लाठी मारो नरेंद्र मोदी। मोदी तेरी क्रब खुदेगी। हिटलर की मौत मरेगा मोदी, यहां तक की उनकी मां को भी गाली दी गई। बिहार चुनाव में उनके नेता ने कई बार उनके मां को गाली दी। क्योंकि पीएम मोदी गरीब समाज से आते हैं तो इनको कभी रावण कहते हैं, कभी जहरीले सांप कहते हैं। आज जिस भाषा का राहुल ने इस्तेमाल किया ये उनके संस्कारों को दिखाता है। कांंग्रेस मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत के भाईजान है।'

राहुल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है-BJP

वहीं, भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा उन्हें 'आदतन अपराधी' बताया। उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी कई बार कोर्ट से फटकार पा चुके हैं। उनकी भाषा पर कोई नियंत्रण नहीं है। वो मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।'

Advertisement

राहुल ने पीएम मोदी और शाह को बताया गद्दार

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा में कहा, "जब ये RSS कार्यकर्ता आपके सामने आएं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे। तब आप उनके मुंह पर साफ-साफ कह देना कि आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन देशद्रोही और गद्दार हैं। आपने भारत को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है।"

देश में आर्थिक तूफान आ रहा है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जनसभा में कहा, "नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है... अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी... वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे(संविधान) खत्म किया है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'Melody' टॉफी, ठठा कर हंस पड़ीं इटली पीएम

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड