नोएडा: पुलिस हिरासत से भागा मुठभेड़ में घायल बदमाश आठ घंटे बाद गिरफ्तार

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश जिला अस्पताल से तीन दरोगा और कई पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद फरार हो गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Noida News: नोएडा पुलिस के साथ मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल से फरार होने के आठ घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश जिला अस्पताल से तीन दरोगा और कई पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद फरार हो गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला ने बताया था कि थाना फेस वन पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों श्याम कुमार और समीर अली को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली श्याम कुमार के पैर में लगी थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीन उप निरीक्षक विवेक कुशवाहा, भूपेंद्र चौधरी एवं सुनील तथा कुछ अन्य पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच श्याम कुमार पुलिस कर्मियों को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग गया।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्याम कुमार की तलाश में पुलिस की कई टीम लगाई गईं। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि श्याम अस्पताल से दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा और वह कपड़े बदलकर वहां से भी भागने की तैयारी कर रहा था लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: चुनाव से पहले एक्शन में NDA, बिहार में नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, मंत्री की रेस में कौन-कौन?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड