Bihar Cabinet Expansion: चुनाव से पहले एक्शन में NDA, बिहार में नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, मंत्री की रेस में कौन-कौन?

बिहार में बजट सत्र की शुरुआत 28 फरवरी से होने जा रही है। इससे पहले ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों पर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish-JP Nadda
CM Nitish-JP Nadda | Image: X

Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। बजट सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। बीते दिनों BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नड्डा और CM नीतीश की मुलाकात के दौरान इसको लेकर सहमति बन गई।

बिहार में बजट सत्र की शुरुआत 28 फरवरी से होने जा रही है। इससे पहले ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों पर है। मंत्रिमंडल विस्तार में BJP के कोटे से कुछ नए चेहरों को मौका मिलने के आसार है। वहीं, कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है।

बजट सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों के बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई। इस बीच आज (26 फरवरी) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। वहीं, सम्राट चौधरी के आवास पर BJP नेताओं की एक बैठक हो रही है।

5 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

सूत्रों के मिली अनुसार बिहार मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें BJP कोटे से चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे में चुनाव से पहले होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा देने का किया ऐलान

30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में फिलहाल BJP कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हैं। इस बीच दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

मंत्री बनने की रेस में कौन-कौन शामिल?

बात नए मंत्रियों के नाम की करें तो रेस में कई बड़े चेहरे शामिल हैं। नए मंत्रियों की लिस्ट में पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद का नाम शामिल है। इसके अलावा राजू यादव को भी मंत्री बनाया जा सकता है। संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा या अनिल शर्मा भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है। इसके अलावा एक महिला को भी नीतीश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। कविता देवी इसके लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: नीतीश कुमार कैबिनेट विस्‍तार से ठीक पहले दिलीज जायसवाल का मंत्री पद से इस्‍तीफा, बने रहेंगे बिहार बीजेपी चीफ

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड