Mahakumbh Stampede: 'श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना...', महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर सपा की आई पहली प्रतिक्रिया

महाकुंभ में संगम स्थली पर भगदड़ के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना पर सपा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav | Image: Facebook

Samajwadi Party on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में संगम स्थली पर भगदड़ के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना पर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही सरकार से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर मंच एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'अत्यंत दुःखद ! प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार।'

देर रात डेढ़ बजे मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए। इसके अलावा हादसे में कई श्रद्धालुओं के हताहत की बात भी सामने आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

'संगज नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़…'

कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी अकांक्षा राणा ने भगदड़ की खबर पर कहा, 'संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है।' उन्होंने बताया कि अभी घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान किया रद्द

महाकुंभ में संगम स्थल पर मची भगदड़ के बाद आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। अखाड़ा परिषद ने यह फैसला लिया है। अब अखाड़े बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान करेंगे। महंत रवींद्र पुरी ने पत्रकारों को बताया, 'सभी संत महात्माओं के लिए सिंहासन लगा था और नागा संन्यासियों सहित सभी संत महात्मा स्नान के लिए तैयार थे। जब हमें सुनने में आया कि कोई घटना घटी है, तब हमने जनहित में यह निर्णय किया कि हम आज मौनी अमावस्या का स्नान नहीं करेंगे।'

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़, PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की बात, तत्काल मदद की अपील

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड