BREAKING: लखनऊ में बड़ा हादसा टला, टेक ऑफ के बाद नहीं उड़ सकी इंडिगो की फ्लाइट, डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार

Lucknow News: लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टल गया। लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट टेकऑफ के दौरान नहीं उड़ी। फ्लाइट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सवार थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LUCKNOW NEWS
लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला | Image: X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ नहीं सकी। इसके बाद फ्लाइट के कैप्टन ने रनवे के अंतिम छोर से पहले ही विमान को रोक दिया। विमान में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे।  

हवा में नहीं उठ सका विमान

जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार (13 सितंबर) सुबह की है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2111 दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही थी। टेक ऑफ से पहले इसमें तकनीकी खराबी आ गई। रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी फ्लाइट हवा में उठ नहीं पाई। टेक ऑफ के लिए इंजन को थ्रस्ट यानि प्रेशर नहीं मिला। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने सूझबूझ दिखाई और अंतिम छोर से पहले ही विमान को रोक दिया और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। 

डिंपल यादव भी फ्लाइट में थीं मौजूद 

बताया गया है कि इस फ्लाइट में करीब 151 यात्री सवार थे, जिसमें सपा सांसद डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। इस घटना में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। 

इसके बाद फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें अगली फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। 

Advertisement

स्पाइसजेट विमान का पहिया गायब होने से मचा था हड़कंप

इससे पहले शुक्रवार (12 सितंबर) को स्पाइसजेट विमान का एक पहिया गायब होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। स्पाइसजेट की ये फ्लाइट कांडला से मुंबई जा रही थी। टेकऑफ के बाद विमान का एक पहिया रनवे पर मिला। विमान से एक पहिया गायब होनी की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद उसी दिन मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: 'एक बेटा पैदा करने वाली हिंदू औरतें नागिन, दो-दो रुपए में बिकेंगी...', यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल तय, मुस्‍लिमों पर कही ये बात

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड