BJYM प्रदेश अध्यक्ष का जोर-शोर से चल रहा था स्वागत, अचानक हाइड्रोजन गुब्बारे में हुआ ब्लास्ट; बाल-बाल ऐसे बची जान- VIDEO
Hydrogen Balloon Blast: महाकाल की नगरी उज्जैन में BJYM प्रदेशाध्यक्ष की स्वागत रैली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
- भारत
- 2 min read
Hydrogen Balloon Blast: उत्तर प्रदेश के उज्जैन से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वागत रैली में अचानक हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुए। चंद सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे कोई बम धमाका हुआ हो। धमाके की तेज आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे के वक्त प्रदेशाध्यक्ष समेत कुछ अन्य लोग मंच से गिर पड़े। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
स्वागत मंच पर हाइड्रोजन बलास्ट
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहली बार उज्जैन पहुंचे थे। ऐसे में उनके आगमन के चलते कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया। नानाखेड़ा से लेकर बीजेपी कार्यालय तक स्वागत मंच लगाए गए। लेकिन जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सांवेर रोड पर दो तालाब के पास पहुंचा तो अचानक धमाका हो गया।
गुब्बारा फटते ही जमीन पर लुढ़के
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ और प्रदेश अध्यक्ष स्वागत मंच पर मौजूद है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को बड़ा हार पहनाया गया। उन पर फूलों की बारिश हो रही है। बगल में एक कार्यकर्ता के हाथ में हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों का गुच्छा है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष को हवा में छोड़ना था।
Advertisement
मौके पर मची अफरा तफरी
मगर, गुब्बारों का गुच्छा प्रदेश अध्यक्ष को दिए जाने के कुछ सेकंड पहले ही उनमें धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मंच पर अफरा तफरी मच गई। ऐसे में मंच पर मौजूद कुछ लोग नीचे गिर पड़े। यहां तक कि खुद प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल उठाया गया।गनीमत रही कि इस धमाके में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मंच से गिरने के चलते कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी है।
यह भी पढ़ें: 'तुम दुनिया को कितना धोखा दोगे? आईना देख लिया तो…', PM मोदी का शायराना वार, कांग्रेस-TMC-DMK को सुनाई खरी-खरी