'तुम दुनिया को कितना धोखा दोगे? आईना देख लिया तो…', PM मोदी का शायराना वार, कांग्रेस-TMC-DMK को सुनाई खरी-खरी
PM Modi: पीएम मोदी ने राज्यसभा में शायराना अंदाज में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट समेत समूचे विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। पीएम ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष) सिर्फ जेब भरने का काम किया। नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता नहीं थी।
- भारत
- 3 min read

PM Modi: 'तुम दुनिया को कितना धोखा दोगे?...' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर शायराना अंदाज में प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से लेकर टीएमसी और डीएमके तक पर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने भाषण में आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर चुन-चुनकर हमला बोला। उन्होंने शायरी के जरिये कहा कि तुम (विपक्षी दल) दुनिया को तो धोखा दे सकते हो, लेकिन खुद से सच्चाई कैसे छिपाओगे।
PM मोदी का ‘आप’ पर तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री ने 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, 'एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे, जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई है। जिनके 'शीशमहल' घर-घर में नफरत का कारण बन गए हैं। शायद उन्हें ब्लैक ज्यादा पसंद है। हरेक का अपना-अपना भूतकाल होता है। पता नहीं ब्लैक के साथ उनका क्या पुराना रिश्ता है।'
'आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे?'
उन्होंने आगे विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे?' चाहे कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो- ये दशकों तक केंद्र में सत्ता में थे। वे राज्यों में भी सत्ता में थे। लेकिन उनके समय में जब डील की बात होती थी, तो उनको बोफोर्स डील याद आता था। उन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया। नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता नहीं थी।'
Advertisement
ट्रेल डील का जिक्र कर क्या बोले पीएम?
इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में हुई ट्रेल डील का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इन व्यापार समझौतों की खुलकर प्रशंसा कर रही है। विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी वह कम हुई और युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल रहा है। आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील की, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है।