BIG BREAKING: यूपी के हाथरस में भीषण हादसा, कंटेनर और मैजिक की जोरदार टक्कर; 6 की मौत और कई घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हाइवे पर एक कंटेनर और मैक्स में जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hathras Accident
Hathras Accident | Image: Republic

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हाइवे पर एक कंटेनर और मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिकंद्राराऊ रोड पर जैतपुर गांव के पास हुआ है। हाथरस में मैजिक (सवारी गाड़ी) और कंटेनर की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जिंदगी छीन ली। बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में करीब 15 लोग सवार थे। वहीं मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है।

दुर्घटना में बुरी तरह डैमेज हुई मैजिक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक बुरी तरह से डैमेज हो गई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस  में मथुरा-कासगंज हाइवे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Advertisement

CM योगी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: मैं महिला किन्नर, मुझसे नहीं होगा...8 साल की बच्ची से रेप कर करता रहा गुमराह,जांच में निकला मर्द

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड