UP: मैं महिला किन्नर, मुझसे नहीं होगा...8 साल की बच्ची से रेप कर करता रहा गुमराह,जांच में निकला मर्द

यूपी के बरेली में कोर्ट ने 8 साल की बच्ची से रेप करने वाले शख्‍स को 20 साल की सजा सुनाई है। ढाई साल बाद ये फैसला आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bareilly 8 year old girl rape man misleading court call himself lady transgender
UP: मैं महिला किन्नर, मुझसे नहीं होगा...8 साल की बच्ची से रेप कर करता रहा गुमराह,जांच में निकला मर्द | Image: AI generated image

यूपी के बरेली में कोर्ट ने 8 साल की बच्ची से रेप करने वाले शख्‍स को 20 साल की सजा सुनाई है। ढाई साल बाद ये फैसला आया है। इतने सालों तक आरोपी कोर्ट और पुलिस को ये कहकर गुमराह करता आ रहा था कि वो किन्नर है, रेप कैसे कर सकता है। लेकिन मेडिकल की मदद से ये साफ हो गया कि वो किन्नर नहीं बल्‍कि मर्द है। इसके बाद कोर्ट ने उसे सजा सुनाई और 12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

जानकारी के मुताबिक‍ घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है, पीड़ित पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं, मां घर पर रहती है। मासूम के घर का टीवी करीब पांच-छह माह से खराब चल रहा था, जिसकी वजह से वह पड़ोस में फरीन किन्नर के घर पर टीवी देखने चली जाती थी। आरोप है कि 27 मार्च, 2023 को भी वह दोपहर करीब दो बजे आरोपित के घर टीवी देखने गई थी। लौटकर आई तो उसके कपड़ों पर खून लगा था, प्राइवेट पार्ट से भी ब्लीडिंग हो रही थी। यह देख मां डरी और उसने पूरी कहानी पूछी। डरी सहमी बच्ची ने पूरी कहानी मां को बताई।

सब सो रहे थे, उठाकर कमरे में ले गया और...

आरोप था कि फरीन किन्नर के घर जब वह गई तो उसकी मां और बहन सो रही थीं। वह बहाने से उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना किसी को न बताए इसके लिए डराया धमकाया और जान से भी मारने की धमकी दी। पूरी कहानी जानने के बाद मां ने पहले बच्ची को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया और घटना के करीब 13 दिन बाद नौ अप्रैल, 2023 को मीरगंज थाने में आरोपित फरीन किन्नर के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई।

Advertisement

खुद को महिला किन्नर बताकर गुमराह करता रहा

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने 24 अगस्त 2023 को कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि फरीन की सामाजिक पृष्ठभूमि किन्नर की है। वह महिलाओं के कपड़े पहनती है। महिलाओं की तरह ही रहती है। फरीन ने भी अपने बयान में दावा किया कि वह जन्म से महिला किन्नर है।  वह दुष्कर्म नहीं कर सकता। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने 18 सितंबर 2024 को फरीन किन्नर का लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में लिंग परीक्षण किया। इसमें फरीन के पुरुष होने की पुष्टि हुई। 27 सितंबर को अभियोजन पक्ष की ओर से फरीन की लिंग परीक्षण रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- भगवा गमछा, तिलक, हाथ में त्रिशूल और नाम इरफान! 7 गौ तस्कर गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड