BREAKING: संभल में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की भिड़ंत; कई लोग गंभीर रूप घायल

BREAKING: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दर्दनाक खबर आई है, यहां दो बसों में आमने-सामने की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Bus Accident
Sambhal Bus Accident | Image: Republic

BREAKING: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दर्दनाक खबर आई है, यहां दो बसों में आमने-सामने की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए।

हादसा नखासा थाना इलाके के संभल हसनपुर रोड स्थित सिंहपुर के पास हुआ जहां एक तरफ से सरकारी बस आ रही थी तभी सामने से प्राइवेट बस भी आ गई और दोनों बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। बसों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही हुई होगी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही असमोली CO कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबूलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Advertisement

जयपुर से भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

जयपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां रविवार (13 अप्रैल) को सुबह एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि ट्रेलर पूरी तरह से पलट गईं। दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग मौके पर ही मारे गए। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा और महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जब ओवैसी से पूछा मुर्शिदाबाद हिंसा पर सवाल, सांसद पल में बदले बात; Video

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड