UP Black Cylinder: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, हाथरस में 83 सिलेंडर बरामद

यूपी के हाथरस में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जिसमें 83 सिलेंडर बरामद किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स भी मौके पर मौजूद रहे। जानें किस तरह की गई कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
Hathras Gas Cylinder Raid
यूपी के हाथरस जिले में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | Image: Republic

UP Black Cylinder: यूपी के हाथरस जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कुल 83 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। 

पहली छापेमारी की कर्रवाई सोखना क्षेत्र में की गई, यहां एक बंद मकान से लगभग 70 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें 23 भरे हुए और 47 सिलेंडर खाली थे। इस दौरान SDM सदर राजबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। इसके बाद मुरसान गेट पर छापेमारी की गई। जहां 13 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें 5 भरे और 1 खाली सिलेंडर था। दोनों जगहों पर सिलेंडर कालाबाजारी के सबूत देखे गए।

सिलेंडर कालाबाजारियों में हड़कंप

प्रशासन की इस तेज कार्रवाई से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में हुई यह मुहिम आम लोगों को सस्ती और नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सिलेंडर की कालाबाजारी पर इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।

कालाबाजारी करने वालों को PM मोदी की सीधी चेतावनी

वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्य सरकारों से कड़े कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा के दौरान कहा था कि, 'जब ऐसी वैश्विक संकट की स्थिति आती है, तो कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चाहे तटीय सुरक्षा हो, सीमा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा या रणनीतिक स्थल, सबकी सुरक्षा और मजबूत की जा रही है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: लुप्त होने की कगार पर थी ये नस्ल, कच्छ में 10 साल बाद चूजे का हुआ जन्म

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड