Dog Wedding: हमीरपुर में कुत्ते-कुतिया की धूमधाम से शादी, DJ पर नाचे बाराती; दूल्हे ने पहना सेहरा

हमीरपुर में कुत्ता-कुतिया की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। DJ बजा, बारात और पूरी रीति-रिवाज से विवाह का आयोजन किया गया।

Follow : Google News Icon  
Dog wedding
कुत्ते और कुतिया की शादी | Image: AI

Dog Wedding: 11 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसी शादी हुई, जिसने न पूरे गांव को चौंका दिया। ये शादी इंसानों की नहीं, बल्कि दो पालतू कुत्तों, सेवानंद और विचित्रा कुमारी की थी। यह अनोखा विवाह हमीरपुर में छानी बांध गांव में हुआ। आश्रम में रहने वाले संत श्री 1008 संतोषानंद महाराज ने अपने पालतू कुत्ते सेवानंद का विवाह, गोहांड विकासखंड के मुसाही मंदिर में रहने वाले संत की पालतू कुतिया विचित्रा कुमारी से करवाया।

इस विवाह को पूरी तरह हिन्दू परंपराओं और विधियों से संपन्न किया गया। इसमें लगन, द्वारचार, टीका, जयमाला और मंडप पूजन सहित सभी रस्में निभाई गईं। खास बात यह रही कि बारात भी घोड़ी और डीजे के साथ निकाली गई।

सैकड़ों लोगों को बुलाया 

इस आयोजन के लिए बाकायदा कार्ड छपवाकर सैकड़ों लोगों को आमंत्रित किया गया था। बारात जब मुसाही आश्रम पहुंची तो स्थानीय ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से तिलक कर स्वागत किया। सेवानंद ने दूल्हे की पोशाक पहनी थी, जबकि दुल्हन विचित्रा को चढ़ावे में सोने के गहने पहनाए गए।

शादी समारोह में शामिल हजारों लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी सहित बाकी शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। DJ की धुनों पर ग्रामीणों ने बारात के साथ जमकर डांस भी किया। सभी लोग इस शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए।  

Advertisement

क्यों करवाई गई यह शादी?

संतों के मुताबिक, दोनों जानवरों को वे अपने संतान समान मानते हैं। यह शादी एक पुराने हवन कार्यक्रम में तय की गई थी और अब पूरी श्रद्धा से पूरी की गई। संतों का कहना है कि यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति से प्रेम और जीव सेवा का प्रतीक है।

यह शादी जितनी अनोखी थी, उतनी ही हैरान कर देने वाली भी थी, साथ ही आनंद से भरपूर भी। जहां कुछ लोग इसे मनोरंजन मान रहे हैं, वहीं संतों ने इसे एक आध्यात्मिक रस्म बताया है। हमीरपुर की यह घटना न सिर्फ लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर रही है, बल्कि यह भी दिखा रही है कि भारत में हर भावना को उत्सव में बदलने का जज्बा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Air India: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट ने किया था पिता से वादा

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड