स्कॉर्पियो दी थी अब फॉर्च्यूनर मांग रहे थे...ग्रेटर नोएडा में तीसरी मंजिल से फेंककर विवाहिता की हत्या; दहेज के दानवों ने एक और बेटी की ले ली जान

यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक विवाहिता ने कथित रूप से छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Greater Noida woman dies by suicide over 'dowry harassment'; husband, father-in-law held
स्कॉर्पियो दी थी अब फॉर्च्यूनर मांग रहे थे...ग्रेटर नोएडा में तीसरी मंजिल से फेंककर विवाहिता की हत्या; दहेज के दानवों ने एक और बेटी की ले ली जान | Image: Republic

यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक विवाहिता ने कथित रूप से छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 14 माह पहले ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर शादी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाहिता को लगातार परेशान किया जा रहा था।

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मारपीट कर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा निवासी संजय ने इकोटेक-3 पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी मनोज के बेटे ऋतिक से की थी।

फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद की मांग

मायकेवालों का दावा है कि उन्होंने शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख का सोना सहित 1 करोड़ दहेज दिया था। अब ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अब हत्या कर दी गई है।

Advertisement

शरीर पर मिले चोट के कई निशान

आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। जब परिवार को सूचना मिली और वह अस्पताल पहुंचे तो दीपिका मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि दीपिका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल तथा गांव में जुट गए। परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतका की मां और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। परिवार का कहना है कि दीपिका कई बार फोन पर प्रताड़ना की जानकारी दे चुकी थी, लेकिन समाज और रिश्तों को बचाने के लिए वह सब सहती रही।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार  महिला ने कथित रूप से दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का हेक्सा ब्लेड...पति ने की रूह कंपा देने वाली हत्या; पेट में भ्रूण की भी मौत

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड