UP: पति का सगी भाभी संग था अवैध संबंध, पत्नी ने हमबिस्‍तर देख लिया...महिला और 2 बच्चों की सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

3 और 4 अप्रैल को आरती ने अपने पति राजकुमार और उसकी भाभी सावित्री को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे मारापीटा ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
greater Noida husband illicit relation with Bhabhi wife along with 2 kids commit suicide
UP: पति का सगी भाभी संग था अवैध संबंध, पत्नी ने हमबिस्‍तर देख लिया...महिला और 2 बच्चों की सुसाइड केस में बड़ा खुलासा | Image: X

UP Crime News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 24 घंटे पहले तक ऐसा माना जा रहा था कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और इसी के चलते उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया, लेकिन अब इस मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला अपने पति के अवैध संबंधों के चलते परेशान थी। जी हां पति का उसकी भाभी से ही संबंध था और महिला ने दोनों को हमबिस्‍तर देख लिया था। महिला के भाई की तरफ से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने पति और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के रहने वाले दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनकी बहन आरती की शादी साल 2012 में राजकुमार के साथ हुई थी। आरती की यह दूसरी शादी थी। इसलिए राजकुमार आरती को पसंद नहीं करता था। वो हर बात पर उसे ताने मारता था। बाद में आरती को पता चला कि उसके पति राजकुमार का उसी की सगी भाभी सावित्री से अवैध संबंध है। उसने इस बारे में अपनी बहन लक्ष्मी और मां-बाप को बताई थी। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर महिला के परिजन ने उसकी जेठानी सावित्री को काफी समझाया था। लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आई।

पति को भाभी संग देख लिया हमबिस्‍तर फिर...

पुलिस के मुताबिक आरती, राजकुमार तीन बच्चे रोहनी (9), सोहनी (6), रोहन (4) और उसका जेठ राजाराम, जेठानी सावित्री व उसके बच्चे ग्रेटर नोएडा के जगदंबा एन्क्लेव पुराना हैबतपुर में एक ही मकान में रहते हैं। 3 और 4 अप्रैल को आरती ने अपने पति राजकुमार और उसकी भाभी सावित्री को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे मारापीटा और कहा कि वह ऐसे ही रहेंगे, रहना है तो रहे नहीं तो अपने बच्चों के साथ मर जाए। यह बात आरती ने अपने भाई को फोन पर बताई थी। पति व जेठानी की मारपीट, प्रताड़ना की वजह से बहन आरती ने अपनी छोटी बेटी और बेटे के साथ घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

शादी के बाद से प्रताड़ना सह रही थी आरती

दिलीप ने बताया कि शादी के बाद से राजकुमार उसकी बहन आरती को प्रताडि़त किया करता था। मायके आने पर भी आरती और उसके बच्चों का सारा खर्चा परिजन ही उठाया करते थे। आरती ने बताया था कि बात-बात पर पति और उसकी भाभी घर से पैसा लाने के लिए ताने मारते थे। घर पर खाने के लिए नहीं देते थे। घर पर बेड के बजाए जमीन पर सुलाते थे। जेब खर्चा भी नहीं देते थे। आरती को अपना खर्चा चलाने के लिए अपने ही मकान में किरायेदारों का खाना बनाकर खर्चा चलाना पड़ रहा था। परिजन उसे बीच-बीच में खर्चा देते थे। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। वह परिवार के लोगों से छिपकर फोन पर बात करती थी। पति और जेठानी की प्रताड़ना से आरती काफी टूट चुकी थी।

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा

बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार और सावित्री को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- मुझे छुआ या शारीरिक संबंध बनाया तो...सुहागरात पर पत्नी ने बताया हिला देने वाला सच, पति के उड़ गए होश; सारे अरमान चकनाचूर

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड