अपडेटेड 27 March 2025 at 22:51 IST

UP Sarkari Naukari: पुलिस विभाग में जल्द होगी 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। अप्रैल और मई माह में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Follow : Google News Icon  
20 Delhi Police Officers Receive President’s And Police Medals For Outstanding Service
पुलिस विभाग में जल्द होगी 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती | Image: Representational

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। अप्रैल और मई माह में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए नए वित्त वर्ष में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अप्रैल और मई माह में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

बयान के मुताबिक..

बयान के मुताबिक पुलिस भर्ती बोर्ड ने आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है। बोर्ड अगले महीने के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बयान में कहा गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं, जिसके तहत कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी।

बयान के मुताबिक इसके अलावा आरक्षी स्तर पर भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उसी समय शुरू होगी। इसमें आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी के 15,904 पद, आरक्षी (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं, जिसके तहत आरक्षी स्तर पर कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी। इस तरह, कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकट भविष्य में प्रारंभ होगी।

बयान के अनुसार रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया में अग्रिम कार्यवाही अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। इस प्रकार निकट भविष्य में कुल 28,138 पदों के लिये विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही इस वर्ष प्रारम्भ की जायेगी।

Advertisement

सभी भर्तियों के संबंध में शीघ्र ही ‘यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर शीघ्र ही अग्रिम सूचना दी जायेगी। बयान के मुताबिक बोर्ड ने इस वर्ष मार्च माह में लगातार 60 हजार से अधिक आरक्षियों एवं रेडियो संवर्ग के 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी की हैं। सरकार पिछले आठ सालों में करीब साढ़े आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है। बीते आठ वर्षों में बोर्ड विभिन्न पदों पर लगभग दो लाख चौदह हजार (2,14,468) से अधिक भर्तियां पूर्ण कर चुका है। जिनमें चौतीस हजार से अधिक महिलाओं (34,832) की तथा लगभग एक लाख उन्यासी हज़ार (1,79,636) पुरुषों को भर्ती किया गया है। भाषा सलीम शोभना

ये भी पढ़ें - मुमताज की मौत के बाद शाहजहां को क्यों लग गया था चश्मा? रोचक है कहानी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 22:51 IST