अपडेटेड 25 December 2025 at 13:32 IST

मायावती के परिवार में गूंजी किलकारियां, भतीजे आकाश आनंद के घर आई नन्ही परी; बसपा सुप्रीमो बोलीं- बिटिया को बहुजन समाज के मिशन...

आकाश आनंद और प्रज्ञा की शादी 26 मार्च, 2023 को गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में हुई थी। अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी को खुद मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Good news in Mayawati family nephew Akash Anand becomes father, daughter born
मायावती के परिवार में आई खुशखबरी | Image: X

UP News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। उनके भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी को खबर खुद मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

बसपा चीफ मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा, "बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है।" उन्होंने आगे कहा कि आकाश आनंद ने अपनी बेटी को बहनजी (मायावती खुद) की तरह बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा जताई है, जिसका उन्होंने भरपूर स्वागत किया। मायावती ने यह भी बताया कि मां और बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अगली पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने पर जोर

यह खबर 25 दिसंबर 2025 को सामने आई, जब मायावती ने यह पोस्ट शेयर किया। आकाश आनंद बसपा में युवा चेहरा हैं और पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके परिवार में इस नए मेहमान के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। खास बात ये है कि बेटी का जन्म होते ही पोस्ट में परिवार की अगली पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया है। आकाश आनंद की बेटी का जन्म होते ही उसके बहुजन समाज के मिशन में समर्पित करने का ऐलान कर दिया गया है।

साल 2023 में हुई थी आकाश और प्रज्ञा की शादी

आकाश आनंद और प्रज्ञा की शादी 26 मार्च 2023 को गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में हुई थी। इसके बाद नोएडा में उनका रिसेप्शन हुआ था। आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा एक डॉक्टर हैं और बीएसपी के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। आकाश आनंद ने 2017 में सहारनपुर की रैली में मायावती के साथ मंच साझा कर राजनीति में सार्वजनिक प्रवेश किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: खतरे में आ गई मोहम्मद यूनुस की गद्दी? 17 साल बाद तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी, भारत के नजरिए से क्या हैं मायने

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 December 2025 at 13:32 IST