Gonda Train Accident: हादसे के बाद रेल यात्रियों के लिए कैसे देवदूत बने 100 स्वयंसेवक? पूरी कहानी

Gonda Train Accident: स्‍वयंसेवकों ने 30 यूनिट ब्लड भी डोनेट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gonda Train Accident
हादसे के बाद रेल यात्रियों के लिए कैसे देवदूत बने 100 स्वयंसेवक? | Image: Republic

राघवेंद्र पांडे

Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। 

इस भयावह हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस बीच स्‍वयंसेवक रेल यात्रियों के लिए देवदूत बनकर उतरे।

ये है पूरा मामला

घटना की सूचना प्राप्त होते ही अवध प्रांत के गोंडा जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मनकापुर और गोंडा जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर संघ के 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों के बिखरे पड़े सामान आदि एकत्र कराए। हादसे के बाद हुए हड़कंप में यात्रियों में डर बैठ गया था। ऐसे में स्‍वयंसेवकों ने उनकी हरसंभव सहायता कर अपना कर्तव्‍य निभाया।

Advertisement

इस दौरान सभी स्‍वयंसेवकों ने एकजुट होकर घायलों को अस्‍पताल तक पहुंचाने के लिए निजी एवं सरकारी एम्‍बुलेंस का प्रयोग किया। इस बीच स्‍वयंसेवकों ने 30 यूनिट ब्लड भी डोनेट किया। वहीं, यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्‍सकों को भी सक्रिय किया। राहत कार्य में जुटे स्‍वयंसेवकों ने रेल दुर्घटना की सूचना अवध प्रांत के विश्‍व संवाद केंद्र अवध प्रमुख को दी।

बड़े पैमाने पर चलाया गया बचाव कार्य

इससे पहले राहत आयुक्त कुमार ने कहा कि 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एम्बुलेंस मौके पर हैं और अधिक मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस वहां भेजी गई। बचाव कार्यों की निगरानी के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ से लगभग 150 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर हैं।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायलों की जान बचाना और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और घायलों को ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस भेजी गई हैं।

वहीं, हादसे के बाद CM योगी का भी एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलवा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः 25 Years of Kargil War:मिराज 2000 से Mig-27 तक...वायुसेना ने कैसे पाक सैनिकों को सुला दी मौत की नींद

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड